अपील* अपील अपील *”मोदी की गारंटी को पूरा कराने तृतीय चरण काम बंद-कलम बंद आंदोलन” दिनांक 29/12/2025 से 31/12/2025 तक तीन दिवसीय निश्चित कालीन हड़ताल.
प्रिय साथियों,
*जैसा कि आपको विदित ही है कि इस प्रदेश के अधिकारी व कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केन्द्र की तिथि से *महंगाई भत्ता व महंगाई राहत* प्राप्त नहीं हो रहा है जबकि महंगाई दर लगातार बढ़ रही है ऐसी स्थिति में कर्मचारियों को बहुत ज्यादा आर्थिक नुकसान हो रहा है।*
*इस सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व कर्मचारियों के मंच से तथा अपने घोषणापत्र में *”मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरा होने की गारंटी”* के नाम से प्रदेश के कर्मचारियों को केन्द्र की तिथि से महंगाई भत्ता पूर्व की एरियर्स राशि सहित देने का वादा किया था। इस सरकार का लगभग दो वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है, किन्तु महंगाई भत्ता के लिए की गई घोषणा, चार स्तरीय समयमान वेतनमान लागू करने क्रियान्वयन तथा सातवें वेतनमान के अनुसार गृहभाड़ा भत्ता सहित अन्य भत्तों के पुनरीक्षण पर अमल नहीं किया जा रहा है हम अभी भी केन्द्रीय कर्मचारियों से 3% प्रतिशत पीछे हैं। देश के अन्य भाजपा शासित राज्य अपने कर्मचारियों को केन्द्र के समान जुलाई 2025 से महंगाई भत्ते के भुगतान का घोषणा/आदेश कर चुकी हैं। इसके साथ ही हमारी सरकार ने प्रदेश के अनियमित एवं संविदा कर्मचारियों को भी कमेटी गठित कर 100 दिनों के भीतर नियमित करने का वादा किया था जिस पर भी निर्णय नहीं लिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य बनने पर प्रदेश के कर्मचारियों को उम्मीद थी कि मध्यप्रदेश से बेहतर आर्थिक स्थिति होगी लेकिन 25 साल बाद भी कर्मचारियों की आर्थिक समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ।*
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश जैसा बड़ा राज्य जहां कर्मचारियों की संख्या 25 लाख से अधिक है वहां की सरकार अपने अधिकारी एवं कर्मचारियों को केन्द्र की तिथि जुलाई 2025 से 58% महंगाई भत्ता की घोषणा के साथ ही बोनस तथा पेंशनर्स को महंगाई राहत भी दे रही है।
*अतः सरकार के कर्मचारियों के लिए की गई घोषणा के सभी मुद्दों को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेसन एवं फेडरेसन से संबद्ध संगठनों के सभी सम्माननीय पदाधिकारी गण अपने विभागीय कर्मचारी साथियो सहित दिनांक 13/12/2025 दिन शनिवार को बैठक दोपहर 12.00 बजे जिला पंचायत सभागार-दुर्ग मे उपस्थित होने विशेष आग्रह है l
“नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाओं सहित” * इंकलाब जिंदाबाद* * छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेसन जिदाबाद*
आपका साथी गण,
राजेश चटर्जी संयोजक कर्मचारी अधिकारी फेडरेसन दुर्ग,विजय लहरे महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ एवं जिला संयोजक कर्मचारी अधिकारी फेडरेसन दुर्ग, अनुरूप साहू महासचिव कर्मचारी अधिकारी फेडरेसन दुर्ग,प्रदीप सिंह चौहान (बाबा भाई )प्रांतीय उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, मनीष तिवारी संभागीय अध्यक्ष जी एस टी कर्मचारी संघ दुर्ग,भानु प्रताप यादव जिलाध्यक्ष छ. ग. प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ दुर्ग एवं मीडिया प्रभारी फेडरेसन दुर्ग,शिव दयाल घृतलहरे सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ -दुर्ग, गौरीशंकर रावना, धर्मेन्द्र देशमुख, सूखेन्द्र देवांगन, अशोक गुप्ता,दीपक दुबे, प्रीतम साहू.मोतीराम खिलाड़ी.* उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेसन के मीडिया प्रभारी भानु प्रताप यादव द्वारा दिया गया.

