Saturday, April 12, 2025
spot_img
27.8 C
Delhi
Saturday, April 12, 2025
spot_img
Homeक्राइमघर में घुसकर बैग में रखे नगदी रकम चोरी करने वाला आरोपी...

घर में घुसकर बैग में रखे नगदी रकम चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार : कृष्णकांत साहू पत्रकार

थाना सुपेला/23.06.2024
// प्रेस विज्ञप्ति //

 घर में घुस कर बैग में रखे नगदी रकम चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
 नेहरू नगर भिलाई स्थित मकान में किया था चोरी।
 सुपेला पुलिस की सक्रियता से चोरी गई रकम बरामद
—00—


दिनांक 22.06.2024 को प्रार्थी डिकेश्वर साहू निवासी नेहरू नगर भिलाई द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घर के बैग में रखे नगदी रकम 35000 रूपये को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ला द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में शत-प्रतिशत बरामदगी करते हुए त्वरित निराकरण करने का निर्देश प्राप्त है एवं श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर भिलाई) श्री सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भिलाई नगर श्री सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में आरोपी के तलाश मंे लग गई। इसी दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि एक व्यक्ति नेहरू नगर चैक के पास जेब में काफी पैसे रखा जिसके बातो से एैसा प्रतीत हो रहा है वह कही से चोरी किया है। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच कर संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से बारिकी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकारते हुए बताया कि प्रार्थी के घर से नगदी रकम चोरी किया है जिसमें से 10000 रूपये नगदी बरामद कराया बाकी पैसे खर्च होना बताया। आरोपी को आज दिनांक 23.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि राजेश सिंह, आरक्षक कुलदीप शुक्ला एवं महात्मा साहू का विशेष योगदान रहा।

अप. क्र.
1 716/2024
धारा 457, 380, भादवि
जप्ती – नगदी 10000 रूपये।

आरोपी – दुर्गेश यादव पिता राजू यादव उम्र 31 साल निवासी ग्राम खर्रा तहसील पाटन जिला-दुर्ग।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular