Friday, June 6, 2025
spot_img
32.2 C
Delhi
Friday, June 6, 2025
spot_img
Homeप्रदेशशिवराज टाइम्स भिलाई न्यूज़ - छत्तीसगढ़ महतारी की वर्तमान जरूरतों को पूरा...

शिवराज टाइम्स भिलाई न्यूज़ – छत्तीसगढ़ महतारी की वर्तमान जरूरतों को पूरा करता यह बजट जनता के साथ न्याय🔸️ रामकुमार

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व सह प्रभारी जिला बालोद एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिल भारतीय उत्कल समाज के कार्यकर्ता रामकुमार ने बजट को जनता के साथ न्याय बताया

बजट के साथ हमारा प्रदेश नये संकल्पों के साथ अपने सपनों को पूरा करने एक नई उड़ान भरेगा
यह बजट वर्तमान की जरूरतों को पूरा करते हुए भविष्य में विकसित छत्तीसगढ़ की अधोसंरचना जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है। इसमें धान के कटोरे की चमक कृषि अर्थव्यवस्था को संवारने के उपायों के साथ ही इंडस्ट्रियल हब और आइटी हब के रूप में छत्तीसगढ़ की को तैयार करने ठोस नींव रख दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमने छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए बहुत जरूरी है कि हम आधुनिक समय के मुताबिक अपनी अर्थव्यवस्था को तैयार कर लें, बजट में पूरा फोकस इसी पर है।

हमें प्रदेश में बदहाल राजकोष के और कुशासन की विरासत मिली थी। हमने राजकोषीय सुधारों के साथ प्रशासनिक प्रणालियों में सुधार करते हुए बजट के संतुलित उपयोग से प्रदेश में जनकल्याण के कार्य पुनः आरंभ कराए। अब छत्तीसगढ़ में विकास ट्रैक पर आ गया है और ट्रिपल इंजन की सरकार इसे तेजी से गति दे रही है। बजटीय प्रविधानों से यह गति और बढ़ेगी।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular