Friday, April 18, 2025
spot_img
32.7 C
Delhi
Friday, April 18, 2025
spot_img
Homeक्राइमपुलिस के डर से आरोपी छत से गिरकर कर घायल हो गया

पुलिस के डर से आरोपी छत से गिरकर कर घायल हो गया

भिलाई. ऑनलाईन सट्टा महादेव ऐप का संचालन करने वाले आरोपियों को पकड़ने गई भिलाई क्राइम ब्रांच के चार पुलिस वालों को हैदराबाद पुलिस ने पकड़कर थाना में बैठा दिया है। हुआ यह कि कार्रवाई के दौरान एक आरोपी कैंप निवासी सुजीत साव (24 वर्ष) पुलिस की डर से तीसरे माले से नीचे कूद गया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया है। हलांकि मामले में उच्च अधिकारी हैदराबाद पुलिस से चर्चा की।

दुर्ग पुलिस की टीम पकड़े गए सात आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लगाएगी।जानकारी के मुताबिक दुर्ग के पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर चार दिन पहले सिपाही राजीव रंजन सिंह और राकेश चौधरी हैदराबाद पहुंचे। उन्हें सूनचा मिली थी कि कैंप निवासी विनय यादव मुंबई, हैदराबाद और पुणे में महादेव ऐप संचालित कर रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों ने आदेश पर वहां तस्दीक करने दोनों सिपाही हैदराबाद गचिबोली थाना अंतर्गत अन्नू रेसिडेंसी पहुंचे। जहां संचालित महादेव ऐप के बारे में तस्दीक किया और भिलाई क्राइम ब्रांच के प्रभारी को पूरी जानकारी दी गई। यहां से आधा दर्जन पुलिस कर्मचारियों को भेजा गया। पुलिस हैदराबाद गचिबोली थाना अंतर्गत अन्नू रेसिडेंसी में टीम ने योजना बनाकर बिल्डिंग में कार्रवाई करने घुसी। इसके पहले महादेव ऐप संचालित करने वाले आरोपियों को भनक लग गई। 8 आरोपियों में सुजीत साव भागने की कोशिश किया। वह तीसरे माले से उतरकर दूसरे माले में जाने लगा। इसी बीच उसका पैर फिसल गया। वह नीचे गिर गया। इस हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जब गचिबोली पुलिस स्टेशन को इसकी जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे। भिलाई के सिपाहियों को पकड़ कर थाना ले गई।पुलिस ने पहुंचाया अस्पतालभिलाई से कार्रवाई करने अन्नू रेसिडेंसी पहुंची पुलिस को सुजीत के गिरने की खबर लगी। तत्काल उसे एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाए। जहां उसके उपचार किया जा रहा है। आरोपियों को पकड़ने थाना से एक और क्राइम ब्रांच से 6 पुलिस कर्मी जाने की सूचना है। इधर हैदराबाद पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर आरोपियों को दुर्ग ले जाने की अनुमति दे दी है। दुर्ग पुलिस की टीम पकड़ने गए सात आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लगाएगी।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular