Saturday, June 7, 2025
spot_img
37.3 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img
HomeBlogविधायक देवेंद्र और निर्दोष सतनामी समाज के युवाओं के लिए हस्ताक्षर अभियान🔸...

विधायक देवेंद्र और निर्दोष सतनामी समाज के युवाओं के लिए हस्ताक्षर अभियान🔸 कृष्णकांत साहू पत्रकार

*विधायक देवेंद्र और निर्दोष सतनामी समाज के युवाओं के लिए हस्ताक्षर अभियान*।

*युवा कांग्रेस ने कहा साय की स्याही अन्याय के साथ**जनता की स्याही देवेंद्र के साथ* भिलाई। प्रदेश की भाजपा सरकार में भिलाई नगर विधायक माननीय देवेंद्र यादव जी की द्वेषपूर्वक गिरफ्तारी और राजनीति षडयंत्र के विरोध में आज सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों ने सुपेला गदा चौक में आज हस्ताक्षर अभियान चलाया। साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी की विष्णु देव सहाय की भ्रष्ट सरकार को चेतावनी दी गई कि यदि देवेंद्र यादव जी को जल्द से जल्द रिहा नहीं किया गया तो आगे जाकर के उग्र आंदोलन किए जाएंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विष्णु देव सहाय की सरकार की होगी ।इस दौरान हस्ताक्षर अभियान में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। भिलाई और वैशालीनगर के हजारों युवाओं ने इस अभियान में शामिल हुए। अपने हस्ताक्षर से अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और निर्दोषों के लिए इंसाफ की गुहार लगाई। गौरतलब है कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की बढ़ती लोकप्रियता और ख्यात से कुंठित होकर भाजपा की सरकार ने उन्हें बलोदाबाजार मामले में जबरिया फसा कर जेल में डाल दिया है। इससे भिलाई सहित प्रदेश भर के युवाओं में काफी आक्रोश है। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आमिर सिद्दीकी, आदित्य सिंह जुल्फिकार सिद्दीकी, इमाम खान, अमन साव (सेठिया),अफरोज खान, सौरभ मिश्रा, आशीष शुक्ला, अभय सिंह, गुरलिन सिंह, मनीष तिवारी, फराज अहमद, आदिल राज, मोनू दोसांझ, निर्मल सिंह धारीवाल, सोनू यादव, दीप मोहन, लकी हंस, सतीश राव, इंद्रजीत सिंह, सोहैल खान, चिरंजीव सिंह, जसमीत सिंह, लक्की साहू, साय किरण, एकांत साहू, भास्कर दुबे, प्रिंस दोसांझ, अमन रेखी, रौनक भाटिया, प्रशांत चौधरी,सतनाम सिंह, डब्लू यादव, राम यादव, आसिफ खान,करण रेखि, अशफाक अंसारी, हनी अंबाडे, वासु पांडे,संगम यादव, सलाम अंसारी, आशु, बासु, शिवम राजपूत, सम्यक, सुधांशु, दीपक जांगड़े, आर्यन, रवि, बॉबी, अमृत, संतोष के साथ सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित थे।————–

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular