Thursday, November 20, 2025
26.1 C
Delhi
Thursday, November 20, 2025
spot_img
HomeBlogशिवराज टाइम्स: भिलाई न्यूज़ #इंडियन बिल्डिंग्स कांग्रेस इंजीनियर्स ऑर्गनाजेशन दुर्ग भिलाई चैप्टर...

शिवराज टाइम्स: भिलाई न्यूज़ #इंडियन बिल्डिंग्स कांग्रेस इंजीनियर्स ऑर्गनाजेशन दुर्ग भिलाई चैप्टर डॉ. राजेश ताम्रकार निर्विरोध अध्यक्ष एवं इंजिनियर शुभ्रकांत ताम्रकार सचिव मनोनीत

शिवराज टाइम्स: भिलाई न्यूज़ #इंडियन बिल्डिंग्स कांग्रेस इंजीनियर्स ऑर्गनाजेशन दुर्ग भिलाई चैप्टर डॉ. राजेश ताम्रकार निर्विरोध अध्यक्ष एवं इंजिनियर शुभ्रकांत ताम्रकार सचिव मनोनीत

*इंडियन बिल्डिंग्स कांग्रेस* इंजीनियर्स ऑर्गनाजेशन दुर्ग भिलाई चैप्टर का सम्मेलन व चुनाव 24 अगस्त 2025 को इंजीनियर्स भवन सिविक सेंटर भिलाई मे आयोजीत किया गया था जिसमें *इंडियन बिल्डिंग्स कांग्रेस* दुर्ग-भिलाई लोकल चैप्टर के लिये दुर्ग के इंजिनियर डॉ. राजेश ताम्रकार को निर्विरोध अध्यक्ष एवं इंजिनियर शुभ्रकांत ताम्रकार को सचिव के रूप में चयनित किया गया है।सम्मेलन में आज प्रमुख रुप से आई. बी. सी. के स्थाई सदस्य व पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजी. एस. के. अग्रवाल, छत्तीसगढ़ स्टेट चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. देवाशीष सॉन्याल, माननीय सचिव इंजी. अनिल तिवारी, कोषाध्यक्ष इंजी. जितेंद्र उपाध्याय की उपस्थिति एवं भिलाई नगर निगम के सेवा निवृत्त कार्यपालन अभियंता व चुनाव निर्वाचन अधिकारी इंजी. सुशील ताम्रकार द्वारा घोषित हुई नई कार्यकारणी में दुर्ग-भिलाई लोकल चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. राजेश ताम्रकार, उपाध्यक्ष इंजी. संजीव कॉसलीवाल, माननीय सचिव इंजीनियर शुभ्रकांत ताम्रकार, कोषाध्यक्ष इंजी. भिमेंद्र देशमुख चुने गए, कार्यकारणी सदस्य डॉ. आर. पी. देवांगन, श्री नंदन्वार , श्रीमती रश्मी चौधरी, इंजी. देवेश मिश्रा, इंजी. शशांक ताम्रकार और इंजी. बसंत साहू शामिल किया गया है।*इंडियन बिल्डिंग्स कांग्रेस* *इंजीनियर्स ऑर्गनाजेशन* के स्थायी सदस्य व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजी. एस. के. अग्रवाल बोले हमारा संगठन नई तकनीक के उपयोगिता , प्रशिक्षण और कार्यशाला का आयोजन कर इंजीनियरों को हमेशा मोटिवेट एवं सपोर्ट प्रदान करती है।नव नियुक्त अध्यक्ष बने डॉ. राजेश ताम्रकार ने कहा कि दुर्ग भिलाई इंजीनियरों की खदान है यहां के इंजीनियर्स पुरे विश्व में अपनी पहचान बना रहे हैं और हम अपने संगठन में ज्यादा से ज्यादा इंजीनियर्स को जोडने का प्रयास करेंगे, सचिव इंजीनियर शुभ्रकांत ताम्रकार ने आई. बी. सी. के उद्देश्य एवं कार्य प्रणाली को समझते हुवे कहा कि देश के विकास के लिए शिक्षा ही नहीं बल्कि व्यावहारिक ज्ञान और निरंतर सीखते रहें, नई तकनीक से अपडेट रहें ताकी नई चुनौती नई समस्याओं का तकनीकी समाधान निकालने में हम सक्षम रहें। इस क्षेत्र में कार्य करने वाले ज़्यादा से ज़्यादा इंजीनियरों की एक जुटता से हमारा देश मजबूत तकनीकी शक्ति हासिल कर सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular