Shivraj Times https://shivrajtimes.com Shivraj Times Mon, 23 Feb 2026 08:01:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 भिलाई नहीं बिकने देंगे🏠सेक्टर 2 स्थित शक्ति सदन में जन संवाद🌐 कृष्णकांत साहू पत्रकार https://shivrajtimes.com/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/1161/ Mon, 23 Feb 2026 08:01:51 +0000 https://shivrajtimes.com/?p=1161 बीएसपी प्रबंधन के विरोध में 22 को पैदल मार्च संवाद कार्यक्रम में लीज और रिटेशन स्कीम के आवास सुरक्षित रखने का लिया संकल्प फोटोभिलाई नगर//भिलाई इस्पात संयंत्र में हाउस लीज और रिटायर्ड कर्मचारियों के परमानेंट सेटलमेंट को लेकर भिलाई नहीं बिकने देंगे को लेकर लगातार आंदोलन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को सेक्टर 2 स्थित शक्ति सदन में जन संवाद हुआ। जहां भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन दो माह बाद भी हाउस लीज और रिटेंशन स्कीम की दरों में वृद्धि से संबंधित आदेश को वापस नहीं लिया है। प्रबंधन द्वारा ली एवं रिटेंशन के तहत आवंटित आवास को लटकाया जा रहा है। जबकि दिसंबर में प्रबंधन ने 15 दिनों के अंदर हाउस लीज एवं रिटेंशन स्कीम की बढ़ी हुई किराये की दर पर उचित निर्णय लेने की बात कही थी, परंतु अब तक प्रबंधन कोई निर्णय नहीं लिया है।इसलिए आंदोलन को वार्ड दौरे से आगे बढ़ाते हुए पैदल मार्च करने का निर्णय लिया गया है और पदयात्रा 22 मार्च को सिविक सेटर से प्रारंभ होगी और सेंट्रल एवेन्यू होते हुए भिलाई विद्यालय सेक्टर 2 मैदान पहुंचेगी। जहां पदयात्रा को विराम दिया जाएगा।संवाद कार्यक्रम में बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मचारी, लीज और रिटेशनधारियों ने आवास का किराये की दर में 24 रूपये प्रतिवर्गफीट की दर से अमानवीय वृद्धि की गई है, मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली, पेयजल की आपूर्ति की समस्यायें रखी। आंदोलन को जारी रखने और बढ़ा हुआ किराया की राशि नहीं देने पर जोर दिया। वहीं सीनियर सिटीजन ने सेक्टर 9 चिकित्सालय में इलाज और उपचार के दौरान होने वाली परेशानी से अवगत कराया और सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी के लिए आवास की वैकल्पिक व्यवस्था को पूर्ववत दो माह के बजाय दो साल तक जारी रखने जैसे विषयों को रखा और अपने हक और अधिकार के लिए बीएसपी परिवार से युवाओं को आंदोलन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।संवाद कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, एमआईसी सदस्य लक्ष्मी पति राजू, पार्षद नोमिन साहू, पार्षद साधना सिंह, राजेन्द्र परगनिहा, हरीश सिंह, अभिषेक अवस्थी हाउस लीज संघर्ष समिति के पदाधिकारी समेत अन्य लोग मौजूद थे। बता दें कि विधायक देवेन्द्र ने भिलाई बिकने नहीं देंगे जन-जागरण अभियान के तहत दिसंबर में सिविक सेंटर भिलाई में जनता के सहयोग से 5 दिन का उपवास रखा था। जिसके बाद बीएसपी प्रबंधन के साथ जिला प्रशासन की मौजूदगी में त्रिपक्षीय चर्चा हुई थी, जिसमें पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सेक्टर.-9 को लीज पर नहीं देने, अस्पताल में कार्य करने वाले कर्मचारी और पूर्व कर्मचारियों की सुविधाएं यथावत रखने और मैत्री बाग को किसी भी संस्थान को नहीं देने की सहमति बनी थी। रिटेंशन स्कीम को लेकर प्रबंधन की ओर से संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने की वजह से विधायक यादव ने 15 दिन का समय दिया था। प्रबंधन की ओर से जवाब नहीं आने के बाद 14 जनवरी को वार्ड दौरे के साथ जन संवाद अभियान शुरू किया गया है जो लगातार चल रहा है।

]]>
शिवराज टाइम्स : भिलाई न्यूज़ # महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाया और शुभकामनाएं दी 🌐 कृष्णकांत साहू पत्रकार https://shivrajtimes.com/%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82/1157/ Sat, 21 Feb 2026 08:00:10 +0000 https://shivrajtimes.com/?p=1157 शिवराज टाइम्स : भिलाई न्यूज़ # महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाया और शुभकामनाएं दी, राजेश सिंह उपाध्यक्ष क्षत्रिय कल्याण सभा दुर्ग- भिलाई

दुर्ग मे क्षत्रिय कल्याण सभा के उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने शिवराज टाइम्स को बताया कि इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया, साथ ही प्रदेशवासियों एवं दुर्ग वासियो के उज्जवल भविष्य एवं स्वास्थ्य की कामना किया।

]]>
शिवराज टाइम्स: भिलाई न्यूज़ # डॉ. मिड्डू को यू.के. यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड द्वारा किया गया सम्मान. मिला “माइंड एंड इमेज ट्रांसफॉर्मेशन कोच ऑफ द ईयर”अवॉर्ड🌐 कृष्णकांत साहू पत्रकार https://shivrajtimes.com/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6/1153/ Tue, 17 Feb 2026 05:16:31 +0000 https://shivrajtimes.com/?p=1153 डॉ. मिड्डू को यू.के. यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड द्वारा किया गया सम्मान.यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्डए यूके में मिला “माइंड एंड इमेज ट्रांसफॉर्मेशन कोच ऑफ द ईयर”अवॉर्ड यूनाइटेड किंगडम की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड में आयोजित एक भव्य अंतरराष्ट्रीय समारोह में डॉ. मिड्डू को “माइंड एंड इमेज ट्रांसफॉर्मेशन कोच ऑफ द ईयर” की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मानसिक विकास, व्यक्तित्व निर्माण और सकारात्मक सोच के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।डॉ. मिड्डू ने अपने कोचिंग और मार्गदर्शन के माध्यम से देश-विदेश में हजारों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। उनकी कार्यशालाएँ और सेशंस युवाओं, प्रोफेशनल्स और उद्यमियों के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय हैं।इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर उनके समर्थकों, शिष्यों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। यह सम्मान न केवल डॉ. मिठ्ठ की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि भारत एवं भिलाई (स्टील सिटी) के लिए भी गर्व का विषय है।

]]>
शिवराज टाइम्स : भिलाई न्यूज़ # एक बार फिर डॉ. सतोष राय इंस्टिट्यूट के छात्रों ने रचा इतिहास CMA इंटर एवं फाइनल परीक्षा में रिकॉर्ड सफलता🌐 कृष्णकांत साहू पत्रकार https://shivrajtimes.com/%e0%a4%b6%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%a4/1149/ Tue, 17 Feb 2026 05:01:23 +0000 https://shivrajtimes.com/?p=1149 एक बार फिर डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट के छात्रों ने रचा इतिहासCMA इंटर एवं फाइनल परीक्षा में रिकॉर्ड सफलता, 70 से अधिक छात्र हुए उत्तीर्ण, 14 बने कॉस्ट अकाउंटेंट CMA इंटर एवं फाइनल परीक्षा के परिणामों में संस्थान के 70 से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।सबसे गौरवपूर्ण उपलब्धि यह रही कि संस्थान के 14 विद्यार्थियों ने CMA फाइनल उत्तीर्ण कर कॉस्ट अकाउंटेंट (Cost Accountant) बनकर संस्था और शहर का नाम रोशन किया। यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सशक्त मार्गदर्शन का भी प्रमाण है। संस्था ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अनुभवी फैकल्टी, नियमित टेस्ट सीरीज़ और सुनियोजित मार्गदर्शन को दिया।गौरतलब है कि यह संस्थान 196, जोनल मार्केट, सेक्टर-10, भिलाई में स्थित है और कॉमर्स शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है।DR. SANTOSH RAI INSTसंस्थान द्वारा अब CMA फाउंडेशन, इंटर एवं फाइनल की कक्षाओं प्रवेश प्रारंभ कर दिया गया है। इच्छुक विद्यार्थी सीमित सीटों का लाभ उठाते हुए शीघ्र प्रवेश ले सकते हैं। आगे चर्चा में संस्था के डायरेक्टर डॉ. संतोष राय ने बताया कि है कि आने वाले वर्षों में भी संस्था इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करती रहेगी।संस्था में प्रोफेशनल शिक्षकों की सशक्त टीम है जिसमें स्वयं डॉ. संतोष राय (गिनिज बुक रिकॉर्ड होल्डर) डॉ. मिट्टू, सी.ए. प्रवीण बाफना, सी ए केतन ठक्कर, डॉ. पीयूष जोशी मिस अविनाश कौर, इंजीनियर अमित बाफना, डॉ. अमित श्रीवास्तव, सी ए विक्रांत रघुवंशी, सी ए पल्लवी अग्रवाल शामिल हैसंस्था में न केवल 11वीं 12वीं सीबीएसई, सी ए, सी एम ए, सी यू ई टी की कक्षाएं भी ली जाती है वर्णन पर्सनालिटी डेवलपमेंट, ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू, पब्लिक स्पीकिंग आदि की कक्षाओं के साथ-साथ छात्राओं को पूर्ण रूप से तैयार करते हुए उनके सर्वांगीण विकास किया जाता हैDR. SANTOSH RAI INST.CAREER & COMPUTERS, IN ZONAL MARKET, SECTOR 10 BPILAI MOL-254-6757 10823-41000डॉ. संतोष राय

]]>
शिवराज टाइम्स : भिलाई न्यूज़ # बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने “शिव कि बारात ” का आयोजन कि दी जानकारी🌐 मनोज सिंह रिपोर्टर https://shivrajtimes.com/blog/1146/ Thu, 12 Feb 2026 02:31:07 +0000 https://shivrajtimes.com/?p=1146 : भिलाई न्यूज

15 फरवरी 2026 महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हर साल की तरह इस साल भी निकलेगी भव्य शिव की बारात**#- सुबह 10 बजे हाथखोज इंद्रा नगर भिलाई चरोदा से निकलेगी भगवान भोले बाबा की बारात|*#:- लगातार 18वर्षो से खुर्सीपार भिलाई से निकल रही है!बाबा की भव्य, दिव्य, अदभुत बारात |**#:- देश के प्रधान मंत्री मोदी से लेकर धर्म के विभिन्न धर्माचार्यो को बुलावा के लिए दिया निमंत्रण |**#:- केरल, हरियाणा, नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,ओड़िसा, छत्तीसगढ़, के विभिन्न राज्यों से अदभुत झांकिया शिव बारात मे आएगी |**#:- इण्डिया बुक ऑफ़ रिकार्ड व एशिया बुक ऑफ़ रिकार्ड मे भी होगा दर्ज |* *#

चार हजार से ज्यादा राम, रावण, विभीषण, किन्नर, भुत पिशाच, दैत्य, अवगण बारात मे रहेंगे शामिल |**# बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने प्रेस कंन्फ्रेंस लेकर यह जानकारी पत्रकारों के साथ की साझा |*भिलाई नगर *(शिवराज टाइम्स )*:-विगत 18वर्षो से भिलाई मे महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूम -धाम से “बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति” मनाती आ रही है |❤️‍🔥 लेकिन इस बार का *बाबा की बारात बड़े ही भव्य व अदभुत ढंग से बारात निकालने का निर्णय दया सिंह द्वारा किया गया है | केरल की 40 सदस्यों की 07 झांकिया, आद्रप्रदेश के, हैदराबाद, विजय वाड़ा,विशाखापटनम राजमण्डी,से विभिन्न झांकी, जिसमे काली माता महाकाली झांकी मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र रहेगा |छत्तीसगढ़ से ग्रॉफी आर्ट की महाकाल की भव्य आरती करते झांकिया, आपरेशन सिंदूर मे भारतीयों जवानों द्वारा दुश्मनो से लड़ते हुए झाकियों का प्रदर्शन, प्रथम पूज्य गणेश ज़ी द्वारा, पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए झांकी, 30 फुट उड़ते हनुमान ज़ी संजीवानी बूटी लेने जाते हुए, एवं छत्तीसगढ़ की समस्त परंपरा, रीती रिवाजों को समेटते हुए विभिन्नप्रकार की झांकिया |*इन मार्गो से होकर गुजरेगी बाबा की बारात* दया सिंह ने प्रेस वार्ता मे यह जानकारी दी कि बारात दोपहर 2 बजे से इंद्रा नगर हाथखोज वार्ड 1से प्रस्थान कर रामजानकी शिव मंदिर मे पूजा अर्चना ट्रांसपोर्ट नगर हाथखोज कैनल रोड, कार्तिकेय चौक, बोल बम चौक, नंदी तिराहा, जोन 1शिव मंदिर होते हुए, जोन 2 श्रीराम चौक, दुर्गा मैदान विवाह स्थल पर समापन होगा | बारात के लिए सैकड़ो वालैटियर नियुक्त किए गए है |*आयोजन के लिए इन्हे निमंत्रण*प्रेस कांफ्रेस मे समिति अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि भोले बाबा कि बारात के लिए माननीय नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, महामहिम रमेन डेका, मुख्य मंत्री विष्णु देय सहाय, पूर्व मंत्री रमन सिंह, इत्यादि को निमंत्रण कार्ड दिया गया है | इन माननीयों कि आने कि पूरी संभावना है |*कोर ग्रुप मे ये है शामिल*दया सिंह, सुनील गोयल, मुकेश शर्मा,प्रमोद सिंह विजेंद्र मिश्रा, प्रशांत कुमार, राकेश प्रसाद, विनोद गुप्ता नंदू गुप्ता गौरव घोरघाट उत्सव भोंसले संतोष सिंह चौहान प्रदीप सोनी बलराम साहू गोपी सिंह पवन मिश्रा दिलावर यादव मनोज पांडे धर्मेंद्र, शिव लाल शर्मा एवं जय दीप को रखा गया है |*कार्ड वितरक महिला समिति* मंजू मिश्रा मंजू मिश्रा बबली के अनीता अरोड़ा सुभद्रा गुड़िया देवी नेहा अनु वर्मा अनुराधा शोभा मीना सावित्री राजेश्वरी रूद्र विलंठित सविता सोनी तेजू साहू अनीता साहू अनीता साहू पी नंदिनी प्रेम तिवारी मुन्नी देवी ज्योति चौधरी राधा चौधरी संगीता तिवारी आदि को शामिल किया गया है|*बारात व्यवस्था समिति* बारात व्यवस्था के लिए संजय चौहान निशवंत यादव अप्सराओं नीलेश राव अनिल कौशल बीरबल पासवान रतेंद्र प्रसाद हिमांशु सिंगर मिलिंद रो क गिरीश किशोर मिर्जा हरीश कुमार नरेंद्र कुमार हिमांशु साहू गणेश कुमार अमन सत्य प्रकाश गुप्ता विजय कुमार प्रताप सोनू रंधावा आदि को जिम्मेदारी दी गई है |*कोष संरक्षण समिति* मुकेश शर्मा प्रमोद सिंह विजेंद्र मिश्रा व रणजीत सिंह*साजसज्जा*विनय शर्मा, प्रदीप पांडे, अभिषेक मिश्रा, ऋषि मिश्रा, संतोष गुप्ता, संतोष सिंह *प्रशासनिक प्रभारी*प्रशांत कुमार, राकेश सिंह, प्रमोद सिंह, ओपी सिंह *झांकी व्यवस्था*राकेश प्रसाद, शीतला कुमार, श्रीनिवास, जमाल भाई,गुड्डू शर्मा, गोपाल राव भिलाई से —— *शिव राज टाइम्स*

]]>
15 फरवरी को हथखोज से निकलेगी भोले बाबा की बारात,बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष दया सिंह ने ने बताया बारात की भव्यता🌐 पत्रकार कृष्णकांत साहू https://shivrajtimes.com/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0/1143/ Wed, 11 Feb 2026 07:51:54 +0000 https://shivrajtimes.com/?p=1143 15 फरवरी 2026 महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ के बारात का एशिया बुक ऑफ रिकार्ड के साथ इन्डिया बुक् आफ़ रिकार्ड में भी होगा दर्ज। विभिन्न प्रदेश की झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहेंगे

। चार हजार से ज्यादा राम, रावण, विभिषण, किन्नर, भूत पिशाच, राक्षस, अवघण बारात में रहेंगे शामिल। हर हर महादेव, जय श्रीराम और बोल बम के जयकारें अभिभूत होगा भिलाई, केरल की झांकियां में शिव विवाह, देवी-देवताओं के होंगे दर्शन। 31000 कार्ड बांटे गए 50 हजार से ज्यादा लोग होंगे शामिल ।बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने कान्फ्रेंस लेकर साझा की आयोजन की जानकारी ।15 फरवरी 2026 को हथखोज इंदिरा नगर, भिलाई-चरोदा से निकलेगी भगवान भोले बाबा की बारात।18 साल से खुर्सीपार-भिलाई में निकल रही भगवान भोले नाथ की भव्य दिव्य अद्भुत बारात ।

भिलाई 15 फरवरी 2026 महाशिवरात्रि की तैयारी है जिसका इंतजार भिलाई-दुर्ग समेत प्रदेश भर के लोगों को हर साल रहता है इस तारीख को आप नोट करके रख लें। 17 साल से भिलाई में भोले बाबा की बारात निकलती है। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा बारात निकाली जाती है बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष दया सिंह ने प्रेस कान्फ्रेंस ने बताया कि बारात की भव्यता इतनी होती है कि इसे देखने के लिए देश-प्रदेश भर से लोग आते हैं इस बार और भी भव्यता रहेगी। इस बारात को सफल बनाने के लिए आयोजक बोलबम सेवा कल्याण समिति के पदाधिकारी युवा विंग, महिला विंग एवं सदस्यगण विगत दो माह से जुटे हुए है यह आयोजन का 18 वाँ वर्ष है। देश के प्रधान मंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी, महामहिम राज्यपाल रामेन डेका जी, प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधान सभाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी से लेकर केन्द्रीय मंत्री और पूर्व केबिनेट मंत्री छ.ग. समेत गणमान्य नागरिकों व राजनेताओं समाज प्रमुख एवं साधुसंतो को आमंत्रण कार्ड दिया गया है सभी भोले बाबा की बारात में शिरकत करने पहुंच रहे है। अधिकांश लोगों ने आने की स्वीकृति दी है।विभिन्न विभिन्न प्रदेशों से आने वाली मनमोहक झाकियां जो रहेंगी भक्तों की आकर्षण का केन्द्र।केरल प्रदेश की 40 सदस्यों की 07 झांकिया आ रही है, भगवान शिव ताण्डव करते हुए झांकी, मां काली माता का भव्य नृत्य की झांकी, गरूणा नृत्य की झांकी, मोर नृत्य की झांकी, भगवान गणेश की नृत्य झांकी, हनुमान भगवान की झांकी विशाल रूप समेत अन्य देवी-देवताओं के स्वरूप लेकर झांकियां करते दर्शन देंगे।आंध्रप्रदेश -हैदराबाद, विजय वाडा, राजमंडरी, विशाखापटनम से विभिन्न झांकी जिसमें काली माता महाकाली झांकी मुख्य रूप से आकर्षण केन्द्र रहेगी। इस बार मां दुर्गा के नौ रूप, पन्द्रह फुट का झांकिया देखने को मिलेगी, शिव, पार्वती, अघोरा झांकी, भूत पिशाच, अवघण नृत्य करते हुए पन्द्रह फुट की झांकी। इस बार पिछले बार से काफी कुछ अलग देखने को मिलेगा।हरियाणा प्रदेश-हरियाणा प्रदेश से भी इस बार पगला बाबा (राम्) आर्ट ग्रुप द्वारा भव्य झांकी प्रस्तुती – शिवलिंग दर्शन झांकी, भगवान भोलेनाथ की भस्म आरती की झांकी। राधाकृष्ण वृज की होली की झांकी का स्वरूप महाकाली ताण्डव नृत्य की विशाल झांकी।नई दिल्ली -हरियाणा प्रदेश की विशाल काली ग्रुप की 15 फुट की कंकाल खोपड़ी के भीतर से निकलकर शिव एवं पार्वती जो एक दूसरे को वर माला पहनाते हुए मनमोहक झांकी। एवं अवघणो के टीम के साथ भगवान भोले शंकर शिव तंडाव करते हुए अद्भुत आनंद नृत्य देखने को मिलेगा।उत्तर प्रदेश -अयोध्या के तर्ज पर रामदरबार की मनमोहक झांकियां। लक्ष्मण जी मूर्जित हुए, चारों तरफ मचा हाहाकार प्रस्तुत करते हुए आकर्षित झांकियां। हरि दर्शन की मनमोहक झांकीया।मध्यप्रदेश शहडोल जिले धनपुरी, से विशेष झांकिया रहेगी जिसमें हनुमान जी, नरसिम्बा जी, पिंक टेडी, रेड टेडी, भेडिया धमाल, टाटिया बिझू, ग्रे गिरोला की झांकी व्हाईट भालू, पांडा डोल, ब्लैक गोरिल्ला, मोटू-पतलू, भूत- 1. भूत-2, आई हुई अक्षय टाय्स की विभिन्न प्रकार के वेशभूषा से सुसज्जित मनमोहनक झांकी रहेंगी आकर्षण विशेष केन्द्र ।ओडिशा -उडीसा का विशेष आकर्षण सम्बलपुर का धमालपुरी (माँ संतोषी मेलॉडी)। पश्चिमी ओडिशा की जीवंत लोक संस्कृति का एक प्रमुख वाद्य यंत्र सकूह है जो कि संबलपुर, बरगढ़, झारसुगुडा और सुंदरगढ जैसे जिलों में बहुत लोकप्रिय है यह आदिवासी और ग्रामीण संगीत का मिश्रण है, जिसमें डोल निशन ताशा महूरी और तमस जैसे पारंपरिक वाद्ययंत्र शामिल है।छत्तीसगढदुर्ग जिले से ग्राफी आर्ट की महाकाल की भव्य आरती करते हुए झांकियां ।भगवान शिव की विशाल नंदी में बैठे हुए आकर्षक झांकी।छत्तीसगढ़ की आपरेशन सिन्दूर में भारतीय जवानों द्वारा दुश्मनों से लडते हुए भव्य झांकी जो कि विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगी ।30 फीट के उडते हुए हनुमान जी संजीवनी बुटी लेने जाते हुए आकर्षक झांकी। शिव परिवार की विशेष मनमोहक झांकी ।महाश्मशान अघोरा बारात अद्भुत व विचित्र प्रस्तुति ।छत्तीसगढ़ की वैष्णव आर्ट, दुर्ग द्वारा प्रथम पूज्य गणेश जी द्वारा, पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए मनमोहक झांकी।देतवताओं एवं राक्षसों (दैत्य) द्वारा समुद्र मंथन करते हुए मनमोहनक झांकी।महाभारत में कुंभकरण वहा का भव्य एवं विशाल झांकी।पंचमुखी शिव जी की विशाल झांकी। महाभारत में घटोत्कच वच की विशाल झांकी। बेमेतरा जिले से आई हुई डंडा नृत्य की मनमोहक झांकी।छ.ग. प्रदेश की विभिन्न जिला रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, बस्तर कांकेर, राजनांदगांव, खैरागड, मंडई, बेमेतरा, बालोद, पाटन, उतई, नेवई, पथरी, जरवाय, उमदा से 151 डांकियां जिसमें राम, रावण विभिषण भूत, पिश्चाच, राक्षस हजारों की संख्या में आपको भोले बाबा की बारात में देखने को मिलेगी। भोले बाबा की बारात में हजारों की संख्या में कलाकार उपस्थित रहेंगे। जो देवी-देवताओं के साथ-साथ भूत-पिशाच का वेष बारपा कर भ्रमण करेंगे।राजनांदगांव जिला से झांकी ग्राफिक्स आर्ट के द्वारा राम दरबार की झांकी पन्द्रह फुट, शिव विवाह की झांकी पन्द्रह फुट भोले बाबा बासुकी नाग पर सवारी करते झांकी पन्द्रह फुट, भगवान शिव आंनद मुद्रा में नंदी पर बैठकर भ्रमण करते हुये झांकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा।कृष्ण जी एवं कालिया नाग के द्वारा जहर उगलते हुए झांकी। कृष्ण जी एवं माता यशोदा की माखन चोरी सहित बाल लीलाओं की झांकी ।कुम्भकरण की निद्रा भंग करते हुए लगभग 18 फीट की मूर्तिवाली झांकी। शिव जी की बातरा नंदी में सवार लगभग दस फीट की मूर्ति, साथ पीत पिश्चा एवं देवी देताओं की नृत्य करते हुए बारातियों की झांडी ।शिव जी भस्म आरती पंडितों द्वारा। रामेश्वर में राम के द्वारा पूजा करते हुए चलित झांकी।झांकियों में रामदरबार, श्री कृष्ण लीला, भगवान हनुमान दिव्य रूप, शिव तांडव स्वरूप, शिव मां-पार्वती विवाह मनमनोहक प्रस्तुति, शेषनाग, नरसिंह, अवतार, मां काली का स्वरूप राधाकृष्ण की प्रेम लीला समेत अन्य देवी देवताओं के दर्शन आपको बारात में होंगे।इस बार भी राउत नाचा, अखाड़ा, व पंथी नृत्य, डीजे, धुमाल, बैंड बाजा, आकर्षक लाईटिंग एवं भव्य आतिशबाजी के साथ भक्तिमय गीत सुनेंगे। जिसमें श्रद्धालु थिरकेंगे।इन रूट्स से होकर गुजरेगी बाबा की बारात -प्रेस कान्फ्रेंस में अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि भोले बाबा की बारात दोपहर 2 बजे से निकलेगी। बारात दोपहर 2 बजे इंदिरा नगर हथखोज वार्ड नं.01 से प्रस्थान कर राम जानकी शिव मंदिर में पूजा अर्चना होगी। ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए केनाल रोड, कार्तिकेय चौक, बोलबम चौक, नंदी तिराहा, जोन-1 शिव मंदिर होते हुए जोन-2 श्रीराम चौक होते हुए दुर्गा मैदान खुर्सीपार में विवाह स्थल पर समापन होगा। बारात के लिए सैकड़ों की संख्या में वालेंटियर्स नियुक्ति किए गए हैं।आयोजन के लिए इन्हें आमंत्रणप्रेस कान्फ्रेंस में दया सिंह ने यह भी बताया कि भोले बाबा की बारात के लिए, माननीय नरेन्द्र मोदी जी प्रधान मंत्री भारत सरकार, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. नितिन नवीन जी, नई दिल्ली, महामहिम राज्यपाल रमेन डेका जी, मुख्यमंत्री मा. विष्णु देव साथ जी, मा. अजय जामवाल भाजपा क्षेत्रीय,संगठन महामंत्री, प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री मा. पवन साय जी, मा. डॉ. रमन सिंह जी पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान में विधान सभाध्यक्ष, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय जी, दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल जी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री किरण देव सिंह जी, मा. विजय शर्मा जी उपमुख्यमंत्री मा. अरूण साव उपमुख्यमंत्री जी, माननीय भूपेश बघेल जी पूर्व मुख्यमंत्री विधायक पाटन, मा. खुशवंत साहेब जी, मा. श्यामबिहारी जायसवाल जी, स्वा. मंत्री, मा. गजेंन्द्र यादव जी शिक्षा मंत्री, मा. राजेश अग्रवाल जी पर्यटन मंत्री, पूर्व नेताप्रतिपक्ष श्री धरम लाल कौशिक जी, पूर्व मंत्री श्री प्रेम प्रकाश पांडेय जी, विधायक रिकेश सेन जी, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल जी, पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा जी, केबिनेट मंत्री केदार कश्यप जी, भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी जी, भाजपा दुर्ग जिला प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही जी, भाजपा भिलाई जिला प्रभारी रामजी भारती जी, भिलाई भाजपा अध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन जी, दीपकताराचंद साहू जी, मा. अरूण देव गौतम जी डीजीपी. छ.ग . शासन, मा. अभिजीत सिंह जी कलेक्टर दुर्ग, मा. अभिषेक शाडिल्य जी आईजी दुर्ग, एसएसपी-मा. विजय अग्रवाल जी, एडिशनल एसपी शहर एवं ग्रामीण, भिलाई नगर निगम आयुक्त, मेयर नीरज पाल जी, भिलाई दुर्ग एवं छ.ग. प्रदेश के सभी गणमान्य उद्योगपतियों एवं प्रतिष्ठित लोगों और संबंधित थाना क्षेत्रो के थाना प्रभारियों को आमंत्रण कार्ड दिया गया है।श्री गणेश मंदिर में दिया था पहला आमंत्रण कार्ड, 31 हजार कार्ड बांटे गये हैं-प्रेस कान्फ्रेंस में दया सिंह ने बताया कि प्रदेश भर में लोगों को आमंत्रण कार्ड दिया गया। राजनेताओं से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को भोले बाबा की बारात में शामिल होने के लिए आमंत्रण कार्ड दिया गया है। आमंत्रण कार्ड देने का श्रीगणेश सेक्टर-5 स्थित गणेश मंदिर से किया गया। आयोजन का पहला आमंत्रण कार्ड भगवान गणेश जी को दिया जाता है ये परंपरा कायम है। पूजा व्यवस्था की जिम्मेदारी कान्हा महाराज पर होगी।कोर ग्रुप में यह है शामिल -बोल घम सेवा एवं कल्याण समिमि की कोर ग्रुप में समिति के अध्यक्ष दया सिंह सहित सुनील गोयल, मुकेश शर्मा, प्रमोद सिंह, ब्रिजेन्द्र मिश्रा, प्रशांत कुमार, राकेश प्रसाद, रंजीत सिंह (राना), निर्मल सिंह, विनोद गुप्ता, नंदू गुप्ता, गौरव घोरघाटे, उत्सव भोपले, संतोष सिंह चौहान, प्रदीप सोनी, बहल राम साहू, ओपी सिंह, पवन मिश्रा, दिलावर यादव, मनोज पांडेय, धर्मेन्द्र पांडेय, शिवलाल शर्मा, जयदीप को रखा गया है। मनोज पाण्डेय, धर्मेन्द्र पाण्डेय शीतल कुमार राज कुमार पांडेय, शीतल, विजवानंद सिंह, ओम प्रकाश सिंह, रॉकी साहू, वेनू साहू, गुड्डू शर्मा, गोपाल दास, लारा अप्पा राव श्रीनिवास राव ।बारात के कार्ड वितरक महिला समिति -बारात के कार्ड वितरक महिला समिति में मंजू मिश्रा, प्रभा कुशवाहा, पुष्पा सिंह, बबली, के अनिता, अरूदा, सुभाद्रा गुडिया देवी, नेहा, अन्नू वर्मा, अनुराधा, शोभा, मीना, सावित्री ई. राजेश्वरी, रूद्रा, विलोतिन, सविता सोनी, तेज साहू, अनिमा साह, सुशीला देवी राधा देवी, वेवी शर्मा, लक्ष्मी चौहान, पुष्पा राव, राज कली देवी, बेबी शर्मा, विलोतिन जायसवाल, सुशीला देवी, राधा देवी, नीतू गुप्ता, तारिणी शर्मा, अनीमा शाहा, माया दास, प्रीति शर्मा, बबली शर्मा, दिशा, अंजली पटेल, लक्ष्मी देवी, सेवती गुहियादेवी, सुभद्रा सरस्वती, सुलवती, सोहिला, देविका बाई दुलेश्वरी बाई, सति बाई, कमला, तारा, विभा देवी, पूजा, रिंकी पटेल, गुरूमति, अन्नू बघेल शकुंतला शर्मा, रानी, मीरा जायसवाल, पी लता, पी नंदिनी, प्रेमा तिवारी, मुन्नी देवी, ज्योति चौधरी, राधा चौधरी संगीता तिवारी आदि को शामिल किया गया है बारात स्वागत समिति दया सिंह, गोपाल खंडेलवाल, संजय ओझा, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, सत्यनारायण अग्रवाल, सुनील गोयल, रतन अग्रवाल, महादेव बसंत, श्री भगवान, दिलीप अग्रवाल अरविंद गोयल, अनूप अग्रवाल ।इन्हें मिली बारात व्यवस्था की जिम्मेदारी-बारात व्यवस्था के लिए संजीव चौहान, यशवंत यादव, अप्पाराव (लारा), निलेश राव, श्रीन्राव, अनिल कौशल, भोला साव, बीरबल पासवान, रत्नेश प्रसाद, हिमांशु सेंगर, गिलेश राव, के. के. शिरिश, किशोर मिर्जा, हरीश कुमार, नरेन्द्र कुमार, हिमांशु साहू, गनेश कुमार, अमन पांडेय, राकेश सोनानी, केशव प्रसाद, अश्वनी कुमार, कन्हैया लाल, जिस्नू नायर, जतिन, गोपाल दास, दीपक, आदित्य नारायण सिंह के श्रीनिवास राव, बादल अग्रवाल, आशीष धामस, हरे कृष्णा, पाल सिंह, टी. वेंकट, राजू तांडी, विनीत कुमार, कादर अली, ललित साहू, कालीदासा, अर्जनी प्रताप सिंह, वीरू, दौरा बाबू, जगन राम शमा, आशीष साहनी, आकाश साहनी, हर्ष देवांगन, चिंटू प्रसाद, शेखर पांड, सिंगारा सिंह, राज कुमार, भगवान दास, अर्जुन बाघ, मनीष पांडे, सत्य प्रकाश गुप्ता, विजय कुमार, प्रताप, सोनू संघारे आदि को जिम्मेदारी दी गई है। कोष संरक्षण समितिः मुकेश शर्मा, प्रमोद सिंह, बिजेन्द्र मिश्रा व रंजीत सिंह (राना) साज सज्जा – विनयशर्मा, प्रदीप पांडेय, अभिषेक मिश्र, ऋषिमिश्रा, संतोषगुप्ता, व संतोष सिंह प्रशासनिक प्रभारी प्रशांत कुमार, राकेश सिंह, प्रमोद सिंह, ओपी सिंह।झांकी व्यवस्था राकेश प्रसाद, शीतला कुमार, ओनिवास, जमील भाई, शिव लाल शर्मा, राजकुमार, मनोज पांडेय, अप्पारा लारा, गुड्डू शर्मा, गोपाल दास ।कार्यक्रम स्थल झांकी व्यवस्था -ओपी सिंह, गौरव गौरघाटे, राजकुमार पांडेय, प्रमोद सिंह।अतिथियों की मंच व्यवस्था -सुनील गोयल, अनूप अग्रवाल, निर्मल सिंह, विक्की अग्रवाल, भूपेन्द्र यादव, जितेन्द्र सिंह, अतुल अग्रवाल ।अतिशबाजी व्यवस्था-निर्मल सिंह, राबर्ट, प्रेमशंकर पासवान, शंकर राव, अभिषेक मिश्रा, राहुल, रवि कुमार साह ।महाभंडारा एवं महा भंडारा प्रभारी-मान सिंह, पात्रो मिस्त्री, प्रदीप पांडेय, विनय शर्मा, संतोष सिंह, आशीष यादव, संतोष गुप्ता व बहल राम साहू पूर्व पार्षद ।झांकी मंडली की भोजन व्यवस्था -प्रदीप सोनी, पवन मिश्रा, सुनील अग्रवाल, एस. सुरेश, शंकर पात्रो, कृष्णा रेड्डी ,भोला साव ।प्रमुख बारात व्यवस्था प्रभारी :-निर्मल सिंह, प्रमोद सिंह, ब्रिजेन्द्र मिश्रा, राकेश प्रसाद, प्रशांत, मुकेश शर्मा, रंजीत सिंह राणा, संतोष गुप्ता, और प्रदीप सोनी, बेनी साहू, संतोष चौहान, दिलावर यादव, मनोज पांडेय ।संगीत संध्या प्रभारी -ब्रिजेन्द्र मिश्रा, निर्मल सिंह, राकेश प्रसाद, प्रशांत, प्रमोद सिंह, गौरव, विवेक दुबे, यशवंत पादव, शीतल, पवन मिश्रा, सिंगारा सिंह, नंदू गुप्ता, संतोष चौहान दिलावर यादव, व राजेश प्रसाद, इकबाल सिंह, बंटी गुप्ता, माधव, विवेक दुबे, यशवंत यादव, विनय मानिकपुरी, रॉकी माह, व महेश यादव प्रदीप पांडेय, विनय शर्मा ।बारात व्यवस्था महिला प्रमुख कोर ग्रुप-मंजू मिश्रा, के पुष्पा राव, बबली, पुष्पा सिंह, प्रभा कुशवाहा, राजकली, लक्ष्मी चौहान, के अनिता, अरूद्धा देवी, सुभाद्रा देवी, गुडिया देवी, नेहा कुमारी, संगीता तिवारी, अन्नू वर्मा, अनुराधा देवी, शोभा देवी, मीना देवी, सावित्री, डी. राजेश्वरी, रूद्रा देवी, सुनीता सोनी, विलोतिन, माया दास, अनिमा शाह, सुशीला देवी, राधा देवी, बेबी शर्मा, मंजू साहू, आदि।दया सिंहप्रदेश अध्यक्ष-बोल बम सेवा एवं समिति

]]>
शिवराज टाइम्स : भिलाई न्यूज़# फर्जी पत्रकार पहचान पत्र रखकर नशे की हालत में सिग्नल तोड़ा, यातायात पुलिस ने धर दबोचा https://shivrajtimes.com/%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ae/1139/ Sun, 08 Feb 2026 09:50:52 +0000 https://shivrajtimes.com/?p=1139
यातायात पुलिस, दुर्ग
दिनांक : 08.02.2026

▪ लाल सिग्नल तोड़कर अनाधिकृत हूटर/सायरन का प्रयोग करने पर कार्यवाही
▪ नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने पर चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही
▪ फर्जी पत्रकार पहचान पत्र दिखाकर दबाव बनाने का प्रयास विफल
▪ मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत चालानी कार्यवाही की गई

संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 03.02.2026 को यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पेट्रोलिंग टीम द्वारा नियमित पेट्रोलिंग की जा रही थी। पेट्रोलिंग के दौरान नेहरू नगर चौक पर एक स्विफ्ट कार चालक द्वारा लाल सिग्नल होने के बावजूद अनाधिकृत हूटर/सायरन बजाते हुए सिग्नल क्रॉस करने का प्रयास किया गया।

पेट्रोलिंग टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त वाहन को तत्काल रोका गया। पूछताछ के दौरान चालक का व्यवहार संदिग्ध पाए जाने पर ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई, जिसमें चालक नशे की अवस्था में वाहन चलाते हुए पाया गया। वाहन में अनाधिकृत हूटर/सायरन का प्रयोग भी पाया गया।

जांच के दौरान संबंधित चालक द्वारा स्वयं को पत्रकार बताते हुए कथित पत्रकार पहचान पत्र (प्रेस कार्ड) दिखाकर पुलिस कार्यवाही पर दबाव बनाने का प्रयास किया गया। संदेह होने पर जब उक्त पहचान पत्र की विधिवत जांच की गई, तो वह फर्जी/नकली पाया गया। किसी भी प्रकार के दबाव को अस्वीकार करते हुए निष्पक्ष एवं विधिसम्मत कार्यवाही की गई।

उक्त कृत्य को गंभीर यातायात उल्लंघन मानते हुए संबंधित वाहन चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 (नशे में वाहन चलाना), 184 (खतरनाक वाहन चालन) एवं 119(3) (अनाधिकृत हूटर/सायरन का प्रयोग) के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई।

सराहनीय भूमिका :
▪ उक्त कार्यवाही में यातायात पेट्रोलिंग टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा तत्परता एवं सतर्कता के साथ प्रभावी कार्यवाही की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील :
यातायात पुलिस दुर्ग आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं, यातायात संकेतों का पालन करें तथा अनाधिकृत हूटर/सायरन अथवा फर्जी पहचान पत्र का प्रयोग न करें। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं अन्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

—0000—

]]>
शिवराज टाइम्स:भिलाई न्यूज़ # कंवर समाज सेवा समिति ने वार्षिक मिलन समारोह आशीष नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया https://shivrajtimes.com/%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82/1135/ Tue, 03 Feb 2026 08:19:24 +0000 https://shivrajtimes.com/?p=1135 कंवर समाज भिलाई – दुर्ग का वार्षिक मिलन समारोह कंवर समाज सेवा समिति भिलाई- दुर्ग द्वारा वार्षिक मिलन समारोह दिनांक 01/02 /2026 को आशीष नगर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विविधताओं से भरे इस आयोजन में बच्चों द्वारा ड्राइंग, पेंटिंग, रंगोली, गीत ,कविता, एवं खेलकूद का आयोजन किया गया , जिसमें समाज के माताएं एवं बहने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।

बच्चों का रिकॉर्डिंग डांस की नैनाभीराम प्रस्तुति ने आयोजन के मुख्य अतिथि विधायक श्री ललित चंद्राकर जी, विशिष्ट अतिथि श्री हरिवंश मिरी जी एसडीएम दुर्ग, ह्यूमन दीवान जी ,एवं साथ-साथ पूरे जन समूह का मन मोह लिया ।कार्यक्रम में अध्यक्ष आर. के. जय सिंधु जी के स्वागत भाषण पश्चात सलाहकार एवं संरक्षक श्री देवेंद्र दीवान जी ने मांग पत्र वाचन कर कंवर भवन में बाहर से आने वाले विद्यार्थियों के लिए द्वितीय तल निर्माण के लिए अवगत कराया ।जिसके प्रतिक्रिया में महोदय जी ने हर संभव मदद की अपील की ।कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में अधिकारी पद में चयनित बच्चों के परिचय के साथ-साथ अपने परिश्रम एवं अनुभवो का दिशा निर्देश दिया।युवक -युवती परिचय के साथ -साथ दसवीं ,बारहवीं एवं उच्च उच्च शिक्षा में चयनित बच्चों और सेवानिवृत्ति सदस्यों को सम्मानितभी किया गया।

]]>
शिवराज टाइम्स : भिलाई न्यूज़ # निगम भिलाई के आयुक्त व मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल पद से हटाने की मांग “आप” ने जनदर्शन में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 🌐 जसप्रीत सिंह https://shivrajtimes.com/%e0%a4%ad%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82/1132/ Mon, 02 Feb 2026 10:31:34 +0000 https://shivrajtimes.com/?p=1132 भिलाई नगर निगम आयुक्त व निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल पद से हटाने की मांग; आम आदमी पार्टी ने जनदर्शन में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग/भिलाई | 02 फरवरी 2026

आम आदमी पार्टी के भिलाई नेता जसप्रीत सिंह ने आज जिला कलेक्टर जनदर्शन में उपस्थित होकर भिलाई नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने वर्तमान नगर निगम आयुक्त और मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी पर संगठित भ्रष्टाचार और प्रशासनिक तानाशाही का आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करने की मांग की है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया
शिकायत के प्रमुख बिंदु:
अधिकारियों के संरक्षण में घोटाला: नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग और निर्माण कार्यों में भारी आर्थिक अनियमितताएं हो रही हैं, जिसे वर्तमान आयुक्त और मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी का संरक्षण प्राप्त है।
साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ का अंदेशा: जसप्रीत सिंह ने मांग की है कि निष्पक्ष जांच हेतु इन अधिकारियों को हटाया जाए, अन्यथा ये अपने पद का दुरुपयोग कर साक्ष्यों और वित्तीय अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं।
अवैध प्लॉटिंग का गंभीर आरोप : भिलाई में भू-माफियाओं के साथ मिलकर चल रहे अवैध प्लॉटिंग के खेल में आयुक्त की भूमिका की भी जांच की मांग की गई है।
RTI और शिकायतों की अनदेखी : सूचना के अधिकार (RTI) के तहत मांगी गई जानकारियों को भ्रष्टाचार छुपाने के उद्देश्य से दबाया जा रहा है और पिछली शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
प्रशासनिक मांग:
प्रार्थी ने कलेक्टर महोदय से शासन स्तर पर एक ‘स्वतंत्र उच्च स्तरीय जांच दल’ गठित करने का निवेदन किया है जो पिछले वर्षों के निविदाओं (Tenders) और वित्तीय दस्तावेजों की सूक्ष्मता से जांच करे। जसप्रीत सिंह ने कहा कि वे जांच में सहयोग हेतु सभी आवश्यक साक्ष्य और दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए तैयार हैं।

]]>
शिवराज टाइम्स : भिलाई न्यूज़ # THANK YOU BHILAI : सेवा, सम्मान और संवेदना के 9 वर्ष पूर्ण 10वें वर्ष में भव्य प्रवेश का जोशीला उत्सव https://shivrajtimes.com/blog/1129/ Sun, 01 Feb 2026 09:01:11 +0000 https://shivrajtimes.com/?p=1129 THANK YOU BHILAI : सेवा, सम्मान और संवेदना के 9 वर्ष पूर्ण 10वें वर्ष में भव्य प्रवेशभिलाई शहर केवल औद्योगिक पहचान नहीं, बल्कि सेवा, संस्कृति, सहअस्तित्व और सामाजिक चेतना की जीवंत मिसाल रहा है। इसी भावना को समर्पित THANK YOU BHILAI अभियान ने अपने 9 सफल वर्ष पूर्ण कर लिए हैं और अब यह आयोजन 10वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस अवसर पर शपथ फाउंडेशन के आह्वान पर एक भव्य, गरिमामय और भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है

।यह कार्यक्रम दिनांक 2 फरवरी 2026, सोमवार,स्थान – स्मारक पार्क, भिलाई,समय – शाम 4:00 बजे से आयोजित होगा।पिछले नौ वर्षों से THANK YOU BHILAI मंच के माध्यम से भिलाई की उन विभूतियों को सम्मानित किया जाता रहा है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा, उत्कृष्ट कार्य और सामाजिक योगदान से शहर को गौरवान्वित किया है। इस क्रम में हर वर्ष नवरत्न सम्मान प्रदान किया जाता है, जो चिकित्सा, शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा, कला एवं संस्कृति, उद्योग, महिला सशक्तिकरण, खेल, पर्यावरण जैसी विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को समर्पित होता है।इसके साथ-साथ इस वर्ष कार्यक्रम में तीन विशिष्ट सेवा सम्मान भी प्रदान किए जाएंगे, जो उन व्यक्तित्वों को समर्पित होंगे जिन्होंने बिना किसी प्रचार के निरंतर समाजसेवा को अपना जीवन उद्देश्य बनाया। साथ ही भिलाई में निवासरत विभिन्न समाजों को समाज श्री सम्मान देकर शहर की गंगा-जमुनी संस्कृति, एकता और आपसी सौहार्द का सम्मान किया जाएगा।कार्यक्रम की शुरुआत धर्म गुरुओं के मंगल आशीर्वचन से होगी, जो इस आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक संदेश प्रदान करेगा। विशेष आकर्षण के रूप में THANK YOU BHILAI का प्रतीकात्मक कट-आउट बैलून के माध्यम से आकाश में छोड़ा जाएगा, जो भिलाई के प्रति कृतज्ञता का संदेश पूरे शहर में प्रसारित करेगा।यह आयोजन किसी एक संस्था का नहीं, बल्कि पूरे भिलाई का सामूहिक उत्सव है उन लोगों के लिए जिन्होंने इस शहर को कर्मभूमि माना और इस शहर ने उन्हें अपनाया।शपथ फाउंडेशन समस्त नागरिकों से अपील करता है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें और THANK YOU BHILAI की भावना को और अधिक सशक्त बनाएं।भिलाई को धन्यवाद कहने का यह अवसर सभी का है, सबके लिए है।

]]>