Blog – Shivraj Times https://shivrajtimes.com Shivraj Times Thu, 12 Feb 2026 02:31:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 शिवराज टाइम्स : भिलाई न्यूज़ # बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने “शिव कि बारात ” का आयोजन कि दी जानकारी🌐 मनोज सिंह रिपोर्टर https://shivrajtimes.com/blog/1146/ Thu, 12 Feb 2026 02:31:07 +0000 https://shivrajtimes.com/?p=1146 : भिलाई न्यूज

15 फरवरी 2026 महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हर साल की तरह इस साल भी निकलेगी भव्य शिव की बारात**#- सुबह 10 बजे हाथखोज इंद्रा नगर भिलाई चरोदा से निकलेगी भगवान भोले बाबा की बारात|*#:- लगातार 18वर्षो से खुर्सीपार भिलाई से निकल रही है!बाबा की भव्य, दिव्य, अदभुत बारात |**#:- देश के प्रधान मंत्री मोदी से लेकर धर्म के विभिन्न धर्माचार्यो को बुलावा के लिए दिया निमंत्रण |**#:- केरल, हरियाणा, नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,ओड़िसा, छत्तीसगढ़, के विभिन्न राज्यों से अदभुत झांकिया शिव बारात मे आएगी |**#:- इण्डिया बुक ऑफ़ रिकार्ड व एशिया बुक ऑफ़ रिकार्ड मे भी होगा दर्ज |* *#

चार हजार से ज्यादा राम, रावण, विभीषण, किन्नर, भुत पिशाच, दैत्य, अवगण बारात मे रहेंगे शामिल |**# बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने प्रेस कंन्फ्रेंस लेकर यह जानकारी पत्रकारों के साथ की साझा |*भिलाई नगर *(शिवराज टाइम्स )*:-विगत 18वर्षो से भिलाई मे महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूम -धाम से “बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति” मनाती आ रही है |❤️‍🔥 लेकिन इस बार का *बाबा की बारात बड़े ही भव्य व अदभुत ढंग से बारात निकालने का निर्णय दया सिंह द्वारा किया गया है | केरल की 40 सदस्यों की 07 झांकिया, आद्रप्रदेश के, हैदराबाद, विजय वाड़ा,विशाखापटनम राजमण्डी,से विभिन्न झांकी, जिसमे काली माता महाकाली झांकी मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र रहेगा |छत्तीसगढ़ से ग्रॉफी आर्ट की महाकाल की भव्य आरती करते झांकिया, आपरेशन सिंदूर मे भारतीयों जवानों द्वारा दुश्मनो से लड़ते हुए झाकियों का प्रदर्शन, प्रथम पूज्य गणेश ज़ी द्वारा, पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए झांकी, 30 फुट उड़ते हनुमान ज़ी संजीवानी बूटी लेने जाते हुए, एवं छत्तीसगढ़ की समस्त परंपरा, रीती रिवाजों को समेटते हुए विभिन्नप्रकार की झांकिया |*इन मार्गो से होकर गुजरेगी बाबा की बारात* दया सिंह ने प्रेस वार्ता मे यह जानकारी दी कि बारात दोपहर 2 बजे से इंद्रा नगर हाथखोज वार्ड 1से प्रस्थान कर रामजानकी शिव मंदिर मे पूजा अर्चना ट्रांसपोर्ट नगर हाथखोज कैनल रोड, कार्तिकेय चौक, बोल बम चौक, नंदी तिराहा, जोन 1शिव मंदिर होते हुए, जोन 2 श्रीराम चौक, दुर्गा मैदान विवाह स्थल पर समापन होगा | बारात के लिए सैकड़ो वालैटियर नियुक्त किए गए है |*आयोजन के लिए इन्हे निमंत्रण*प्रेस कांफ्रेस मे समिति अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि भोले बाबा कि बारात के लिए माननीय नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, महामहिम रमेन डेका, मुख्य मंत्री विष्णु देय सहाय, पूर्व मंत्री रमन सिंह, इत्यादि को निमंत्रण कार्ड दिया गया है | इन माननीयों कि आने कि पूरी संभावना है |*कोर ग्रुप मे ये है शामिल*दया सिंह, सुनील गोयल, मुकेश शर्मा,प्रमोद सिंह विजेंद्र मिश्रा, प्रशांत कुमार, राकेश प्रसाद, विनोद गुप्ता नंदू गुप्ता गौरव घोरघाट उत्सव भोंसले संतोष सिंह चौहान प्रदीप सोनी बलराम साहू गोपी सिंह पवन मिश्रा दिलावर यादव मनोज पांडे धर्मेंद्र, शिव लाल शर्मा एवं जय दीप को रखा गया है |*कार्ड वितरक महिला समिति* मंजू मिश्रा मंजू मिश्रा बबली के अनीता अरोड़ा सुभद्रा गुड़िया देवी नेहा अनु वर्मा अनुराधा शोभा मीना सावित्री राजेश्वरी रूद्र विलंठित सविता सोनी तेजू साहू अनीता साहू अनीता साहू पी नंदिनी प्रेम तिवारी मुन्नी देवी ज्योति चौधरी राधा चौधरी संगीता तिवारी आदि को शामिल किया गया है|*बारात व्यवस्था समिति* बारात व्यवस्था के लिए संजय चौहान निशवंत यादव अप्सराओं नीलेश राव अनिल कौशल बीरबल पासवान रतेंद्र प्रसाद हिमांशु सिंगर मिलिंद रो क गिरीश किशोर मिर्जा हरीश कुमार नरेंद्र कुमार हिमांशु साहू गणेश कुमार अमन सत्य प्रकाश गुप्ता विजय कुमार प्रताप सोनू रंधावा आदि को जिम्मेदारी दी गई है |*कोष संरक्षण समिति* मुकेश शर्मा प्रमोद सिंह विजेंद्र मिश्रा व रणजीत सिंह*साजसज्जा*विनय शर्मा, प्रदीप पांडे, अभिषेक मिश्रा, ऋषि मिश्रा, संतोष गुप्ता, संतोष सिंह *प्रशासनिक प्रभारी*प्रशांत कुमार, राकेश सिंह, प्रमोद सिंह, ओपी सिंह *झांकी व्यवस्था*राकेश प्रसाद, शीतला कुमार, श्रीनिवास, जमाल भाई,गुड्डू शर्मा, गोपाल राव भिलाई से —— *शिव राज टाइम्स*

]]>
शिवराज टाइम्स : भिलाई न्यूज़ # THANK YOU BHILAI : सेवा, सम्मान और संवेदना के 9 वर्ष पूर्ण 10वें वर्ष में भव्य प्रवेश का जोशीला उत्सव https://shivrajtimes.com/blog/1129/ Sun, 01 Feb 2026 09:01:11 +0000 https://shivrajtimes.com/?p=1129 THANK YOU BHILAI : सेवा, सम्मान और संवेदना के 9 वर्ष पूर्ण 10वें वर्ष में भव्य प्रवेशभिलाई शहर केवल औद्योगिक पहचान नहीं, बल्कि सेवा, संस्कृति, सहअस्तित्व और सामाजिक चेतना की जीवंत मिसाल रहा है। इसी भावना को समर्पित THANK YOU BHILAI अभियान ने अपने 9 सफल वर्ष पूर्ण कर लिए हैं और अब यह आयोजन 10वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस अवसर पर शपथ फाउंडेशन के आह्वान पर एक भव्य, गरिमामय और भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है

।यह कार्यक्रम दिनांक 2 फरवरी 2026, सोमवार,स्थान – स्मारक पार्क, भिलाई,समय – शाम 4:00 बजे से आयोजित होगा।पिछले नौ वर्षों से THANK YOU BHILAI मंच के माध्यम से भिलाई की उन विभूतियों को सम्मानित किया जाता रहा है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा, उत्कृष्ट कार्य और सामाजिक योगदान से शहर को गौरवान्वित किया है। इस क्रम में हर वर्ष नवरत्न सम्मान प्रदान किया जाता है, जो चिकित्सा, शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा, कला एवं संस्कृति, उद्योग, महिला सशक्तिकरण, खेल, पर्यावरण जैसी विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को समर्पित होता है।इसके साथ-साथ इस वर्ष कार्यक्रम में तीन विशिष्ट सेवा सम्मान भी प्रदान किए जाएंगे, जो उन व्यक्तित्वों को समर्पित होंगे जिन्होंने बिना किसी प्रचार के निरंतर समाजसेवा को अपना जीवन उद्देश्य बनाया। साथ ही भिलाई में निवासरत विभिन्न समाजों को समाज श्री सम्मान देकर शहर की गंगा-जमुनी संस्कृति, एकता और आपसी सौहार्द का सम्मान किया जाएगा।कार्यक्रम की शुरुआत धर्म गुरुओं के मंगल आशीर्वचन से होगी, जो इस आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक संदेश प्रदान करेगा। विशेष आकर्षण के रूप में THANK YOU BHILAI का प्रतीकात्मक कट-आउट बैलून के माध्यम से आकाश में छोड़ा जाएगा, जो भिलाई के प्रति कृतज्ञता का संदेश पूरे शहर में प्रसारित करेगा।यह आयोजन किसी एक संस्था का नहीं, बल्कि पूरे भिलाई का सामूहिक उत्सव है उन लोगों के लिए जिन्होंने इस शहर को कर्मभूमि माना और इस शहर ने उन्हें अपनाया।शपथ फाउंडेशन समस्त नागरिकों से अपील करता है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें और THANK YOU BHILAI की भावना को और अधिक सशक्त बनाएं।भिलाई को धन्यवाद कहने का यह अवसर सभी का है, सबके लिए है।

]]>
शिवराज टाइम्स : भिलाई न्यूज़ # नए साल में “स्वागतम् केटरर्स डेकोरेटर्स एवं इवेंट आर्गनाइजर” स्मृति नगर में ओपन💐 अमिताभ भट्टाचार्य संस्थापक https://shivrajtimes.com/blog/1088/ Sun, 04 Jan 2026 04:52:21 +0000 https://shivrajtimes.com/?p=1088

*भिलाई के रहवासियों के लिए नए साल में स्वागतम् केटरर्स डेकोरेटर्स एवं इवेंट आर्गनाइजर का हुआ स्मृति नगर में हुआ आरंभ* *भिलाई* , विगत 25 वर्षों से छत्तीसगढ़ के बड़े होटलों में अपनी सेवा देने के बाद अमिताभ भट्टाचार्य ने अपनी खुदकी कैटरिंग कि संस्थान स्वागतम् कैटरर्स डेकोरेटर एवं इवेंट आर्गनाइजर के नाम से कैटरिंग व्यवसाय कि संस्था स्मृति नगर से आरंभ की है !उनके साथ शहर और शहर के बाहर के भी इवेंट आर्गनाइजर जुड़े है जो आने वाले शादियों के मुहूर्त महीनों में शादी , विवाह , एवं अन्य भव्य समारोह में अपनी सेवा भिलाई वासियों को देंगे !उन्होंने खास बातचीत में कहा कि मेनू कि लेटेस्ट एवं विशाल रेंज और क्वालिटी सर्विंग उनकी खासियत एवं एक मात्र उद्देश्य है !उन्होंने अपने होटल एवं रेस्टोरेंट के अनुभव को अब कैटरिंग सेवा में उतारने का बीड़ा भिलाई वालो के लिए उठाया है !हॉस्पिटालिटी एवं कैटरिंग के व्यवसाय में लगातार काफी बदलाव आए है समय की मांग को देखते हुए उन्होंने शुरुआती कार्यक्रम मेंहदी,संगीत ,हल्दी, बारात स्वागत से लेकर , दोनों पक्षों के रहने की व्यवस्था से लेकर , रिसेप्शन के कार्यक्रम को भी बहुत सौम्य एवं नए अंदाज में पिरोया है !उन्होंने बताया कि बारात स्वागत से लेकर बिटिया कि बिदाई तक होने वाले आयोजनों में उच्च गुणवत्ता के सामनों का समायोजन किया गया है जिसे लोगों को बहुत पसंद आएगा ,और इन सभी कि पूरी जिम्मेदारियों को वह वर और वधू पक्ष से अपने ऊपर लेकर उन दोनों ही पक्षों को जिम्मेदारियों से मुक्त रख कर , इंजॉय करने कहा है !उनके सभी टेंशन अब स्वागतम् कैटरर्स डेकोरेटर एवं इवेंट आर्गनाइजर का हुआ !उनके इस नए अंदाज हेतु उनके चाहने वालो एवं शुभचिंतको का बधाई संदेश लगातार पहुंच रहा है !अमिताभ भट्टाचार्य संस्थापक स्वागतम् कैटरर्स डेकोरेटर एवं इवेंट आर्गनाइजर, स्मृति नगर भिलाई मो न 9109833227

]]>
शिवराज टाइम्स : भिलाई न्यूज़ # भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ भिलाई जिले के अंतर्गत खुर्सीपार में अटल स्मृति के तारतम्य मे बुजुर्ग एवं निर्धन व निशक्त लोगों को कम्बल का वितरण 🌐मनोज तिवारी संयोजक https://shivrajtimes.com/blog/1082/ Tue, 30 Dec 2025 06:24:54 +0000 https://shivrajtimes.com/?p=1082 भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ भिलाई जिले के अंतर्गत भिलाई खुर्सीपार में अटल स्मृति के तारतम्य में भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई की जन्मशताब्दी के अवसर पर प्रदेश झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री संजू नारायण सिंह जी एवं कार्यालय प्रभारी श्री विकास अग्रवाल के नेतृत्व में भिलाई झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिले के संयोजक मनोज तिवारी द्वारा मनाया गया । जिसमें बुजुर्गो का एवं मितानिनों का शाल द्वारा सम्मान किया गया , पश्चात गरीब एवं निर्धन लोगों को कम्बल का वितरण किया गया । कार्यक्रम के पश्चात सभी लोगों के साथ भोजन भी संजू नारायण सिंह जी द्वारा किया गया …… इस अवसर परNGO प्रकोष्ठ ke संयोजक दिनेश सिंह जीप्रदेश युवा मोर्चा it सेल के अमित मिश्रा ,रुद्र मूर्ति,निर्मला नायडू,संजय यादव,वार्ड पार्षदमीरा बंजारे,मीरा शर्मा, हेमंत बेहराविनोद शर्मा हर्ष शर्मा,अच्युतानंद तिवारी,जय हरपाल,सुभाष,कृष्णा, प्रमोद,P S सिन्हा उपस्थित रहे

]]>
शिवराज टाइम्स: भिलाई न्यूज़ # छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से व्यापारी बरी, पुलिस अधिकारी ने फंसाया था जबरन , दुर्ग पुलिस की दुरुपयोग का मामला, तत्कालीन भिलाई नगर थाना प्रभारी एमडी तिवारी से वसूली 13 लाख पीड़ित को https://shivrajtimes.com/blog/1077/ Mon, 29 Dec 2025 13:31:21 +0000 https://shivrajtimes.com/?p=1077 … छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से व्यापारी बरी, पुलिस अधिकारी ने फंसाया था जबरन , छग दुर्ग, पुलिस की मनमानी और सत्ता के दुरुपयोग का एक बड़ा मामला 33 साल बाद सामने आया है. आत्महत्या के झूठे केस में फंसाकर 993 दिन तक जेल भेजे गए शहर के व्यापारी प्रदीप जैन को आखिरकार न्याय मिला है. अदालत ने न सिर्फ उन्हें दो मामलों में दोषमुक्त किया, बल्कि क्षतिपूर्ति देने के भी निर्देश दिए. इस मामले में क्षतिपूर्ति की पूरी राशि 13 लाख रुपए तत्कालीन भिलाई पदस्थ थाना प्रभारी (टीआई) एमडी तिवारी से वसूली गई है.

बिलासपुर हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद माना कि टीआई ने दुर्भावनापूर्वक व्यापारी को झूठे प्रकरण में फंसाया था. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ऐसी स्थिति में या तो राज्य सरकार क्षतिपूर्ति दे या फिर दोषी अधिकारी से राशि वसूल कर पीड़ित को दी जाए. इसके बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए टीआई की संपत्ति की जांच कराई. नीलामी की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही टीआई ने तहसीलदार के पास 13.40 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा कर दिया, जिसे 17 दिसंबर को कोर्ट में जमा कर दिया गया. अब व्यापारी को क्षतिपूर्ति की राशि मिलने का रास्ता साफ हो गया है. पीड़ित व्यापारी के वकील सुधीर पांडे ने बताया कि मामला वर्ष 1992 का है. प्रदीप जैन की भिलाई के सेक्टर क्षेत्र में साइकिल की दुकान और रूआबांधा इलाके में दूध डेयरी थी. उसी दौरान उनके छोटे भाई की पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी. मामले की जांच भिलाई नगर थाना पुलिस कर रही थी और तत्कालीन सीएसपी आरपी शर्मा के प्रभार में प्रदीप जैन समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया. प्रदीप को गिरफ्तार कर दुर्ग से पकड़ा गया. इतना ही नहीं, व्यापारी को नुकसान पहुंचाने के लिए उसकी डेयरी तोड़ दी गई और वहां बंधी 35 भैंसों को भी छोड़ दिया गया. प्रदीप जैन को करीब 993 दिन जेल में बिताने पड़े. रिहाई के बाद उन्होंने हाईकोर्ट में क्षतिपूर्ति के लिए अपील दायर की. जिला प्रशासन की ओर से पैरवी कर रहे वकील गिरीश शर्मा ने बताया कि विस्तृत सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने माना कि पुलिस की कार्रवाई दुर्भावनापूर्ण थी और इसके लिए दोषी तत्कालीन टीआई एमडी तिवारी हैं. कोर्ट ने क्षतिपूर्ति की राशि ब्याज सहित देने का आदेश दिया. इसके बाद वसूली का प्रकरण दुर्ग कलेक्टर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया. कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश पर बिलासपुर प्रशासन ने टीआई की संपत्ति चिन्हित कर जांच की. संपत्ति की कुर्की और नीलामी से पहले ही टीआई ने पूरी राशि जमा कर दी. यह मामला न सिर्फ एक व्यक्ति को मिले न्याय का उदाहरण है, बल्कि पुलिस की जवाबदेही तय करने वाला एक अहम फैसला भी माना जा रहा

https://jantaserishta.com/local/chhattisgarh/high-court-acquits-businessman-who-was-framed-by-police-officer-4483777
]]>
शिवराज टाइम्स : भिलाई न्यूज़ # पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की दिव्य हनुमंत कथा कल से, पहुंच रहे लाखों श्रद्धालु , दुर्ग यातायात पुलिस ने जारी की विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी https://shivrajtimes.com/blog/1062/ Wed, 24 Dec 2025 09:00:24 +0000 https://shivrajtimes.com/?p=1062

*पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथा कल से, पहुंच रहे लाखों श्रद्धालु**दुर्ग। भिलाई के जयंती स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की दिव्य हनुमंत कथा होने जा रही है। 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक आयोजित कथा लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कथा के दौरान भिलाई में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ होगी। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रूट चार्ट तैयार किया है। 25 दिसंबर से कथा खत्म होने तक जयंती स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा।**वीआईपी पास वाले वाहन चालक चोपड़ा पेट्रोल पंप से प्रवेश कर हेलीपैड ग्राउंड में अपने वाहन पार्क करेंगे। वहीं पुलिस पेट्रोल पंप के सामने से प्रवेश करने वाले* *वीआईपी वाहन कला मंदिर और उसके सामने निर्धारित वीआईपी पार्किंग में खड़े किए जाएंगे**ऑटो एवं बस चालक श्रद्धालुओं को पुलिस पेट्रोल पंप के पीछे स्थित पार्किंग या सेक्टर-7 स्कूल ग्राउंड पार्किंग में उतारेंगे। कार्यक्रम स्थल तक श्रद्धालुओं को पैदल जाना होगा। उतई तिराहा से जवाहर उद्यान चौक* *(फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग) तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा जयंती स्टेडियम कटिंग (फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग) से कथा स्थल तक पैदल आना-जाना भी प्रतिबंधित किया गया है।*

]]>
शिवराज टाइम्स:भिलाई न्यूज़# वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री रूपक मंडल, व विनिता कोसरिया ने स्वर्गीय आरक्षक क.776 विक्रम सिंह, के नामिनी माताजी श्रीमती सरोज ठाकुर को 1 करोड़ रूपये का चेक सौंपा https://shivrajtimes.com/blog/1054/ Mon, 22 Dec 2025 09:13:00 +0000 https://shivrajtimes.com/?p=1054
  • सकल बीमा कवरेज (एम.ओ.यू ) से मिला लाभ
  • तालाब में डूबने से पुलिस कर्मी की हुई थी मृत्यु
  • आरक्षक विक्रम सिंह की माता जी को मिली 1 करोड रुपए की सहायता राशि
  • — 00–

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री रूपक मंडल, सेक्टर-01 भिलाई तथा एसबीआई शाखा आदर्श नगर, जिला दुर्ग के शाखा प्रबंधक श्रीमती विनिता कोसरिया के द्वारा स्वर्गीय आरक्षक क.776 विक्रम सिंह, जिला पुलिस बल दुर्ग के नामिनी माताजी श्रीमती सरोज ठाकुर को 1 करोड़ रूपये का चेक सौंपा गया

    आरक्षक क्र.776 विक्रम सिंह, पुलिस विभाग जिला दुर्ग में कार्यरत थे, जिनका दिनांक 04.05.2025 को दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। पुलिस विभाग द्वारा एसबीआई से पुलिस सेलरी पैकेज के अंतर्गत सकल बीमा कवरेज का एम.ओ.यू. किया गया है, जिसके अंतर्गत दुर्घटना मे पुलिस कर्मी की मृत्यु होने पर आज दिनांक 22.12.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग श्री विजय अग्रवाल, एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री रूपक मंडल, सेक्टर-1 भिलाई तथा एसबीआई शाखा आदर्श नगर, जिला दुर्ग के शाखा प्रबंधक श्रीमती विनिता कोसरिया की उपस्थिति में दुर्घटना में मृत आरक्षक क्र. 776 विक्रम सिंह, जिला दुर्ग की नामिनी माताजी श्रीमती सरोज ठाकुर को मिला 1 करोड़ रूपये का चेक सौपा गया।

    भारतीय स्टेट बैंक द्वारा पुलिस सेलरी पैकेज के अंतर्गत दुर्घटना के कारण मृत्यु, स्थायी पूर्ण विकलांगता या स्थायी आंशिक विकलांगता होने पर पृथक-पृथक राशि दिए जाने का प्रावधान किया गया है। ‎

    ]]>
    शिवराज टाइम्स: भिलाई न्यूज़#छत्तीसगढ़ की धर्मनगरी जामुल में भव्य और दिव्य श्रीराम कथा श्री स्वामी डॉ. राघवाचार्य जी महाराज के श्री मुख से💥 कृष्णकांत साहू पत्रकार https://shivrajtimes.com/blog/978/ https://shivrajtimes.com/blog/978/#respond Thu, 20 Nov 2025 04:37:25 +0000 https://shivrajtimes.com/?p=978 साल के अंत में प्रदेश में होने जा रही है बहुत ही दिव्य और भव्य श्रीराम कथा
    दिव्य सजावट, विद्वान धर्माचार्यों की मंगलमय उपस्थिति, भजन कीर्तन की गुंज, श्रोताओं का सैलाब,अलौकिक दृश्य का प्रदेश वासियों को बेसब्री से इंतज़ार।
    आठ हजार से अधिक आयोजक परिवार, दस माह से सतत तैयारी,राम कथा होगी इतनी दिव्य और भव्य की साक्षी बनने उत्सुक है पूरा प्रदेश।
    ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह (11,111) कलश , विभिन्न वाद्य यंत्रों की टोली, अद्भुत होगी श्री राम कथा की शोभायात्रा।
    बेहद ही दिव्य व भव्य श्री राम कथा में पुरे प्रदेश से उमड़ेगा श्रोताओं का सैलाब।
    ॥जामुल॥भगवान श्री राम के ननिहाल, हमारे पावन प्रदेश छत्तीसगढ़ की धर्मनगरी जामुल, जिला-दुर्ग में बेहद ही भव्य और दिव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शिवपुरी स्टेडियम, जामुल में दिनांक 28 दिसंबर 2025 से 06 जनवरी 2026 तक चलेगा।
    इस आयोजन में कथा व्यास सनातन धर्म और संस्कृति के अद्वितीय व्याख्याकार अनंत श्री विभूषित परम पूज्य श्रीमज्जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री स्वामी डॉ. राघवाचार्य जी महाराज हैं, जो श्री धाम पीठाधीश्वर, श्रीराम लला सेवा सदन, देवस्थान, रामकोट अयोध्या के अधिष्ठाता हैं।
    इस आयोजन में बड़ी संख्या में प्रतिष्ठित विद्वान धर्माचार्य, संत, महंत और कथावाचकों का भी आगमन होना है ।
    आयोजन के दौरान प्रतिदिन लगभग तीस हजार 30,000 से अधिक श्रद्धालुओं के कथा श्रवण के लिए आने का अनुमान है, और शोभायात्रा में लगभग एक लाख (100000) से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
    –:कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है:–
    28 दिसंबर 2025: 11,111 ( ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह) माताओं द्वारा विभिन्न वाद्य यंत्रों की टोली के साथ भव्य कलश यात्रा।
    कलश यात्रा सुबह 11 बजे से शिवपुरी स्टेडियम जामुल से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल में समाप्त होगी।
    सनातन उत्सव मेला – 25 बड़े झूले व सैकड़ों दुकानों का मेला भी लगाया जाएगा।
    29 दिसंबर 2025 से 06 जनवरी 2026: नौ दिवसीय श्रीराम कथा का वाचन।

                                                                                                                                                          ईश्वर उपाध्याय
    ]]>
    https://shivrajtimes.com/blog/978/feed/ 0
    शिवराज टाइम्स: भिलाई न्यूज़ # उद्यानों को संवारने बढ़े हाथ, आयुक्त संग नागरिकों ने मिलकर किया जंगल क्लीन- स्वच्छता ही सेवा, रजत जयंती अभियान का नवां दिन https://shivrajtimes.com/blog/854/ https://shivrajtimes.com/blog/854/#respond Thu, 25 Sep 2025 17:58:34 +0000 https://shivrajtimes.com/?p=854 नगर पालिक निगम, रिसालीश्याम नगर रिसाली, जिला दुर्ग (छ0ग0उद्यानों को संवारने बढ़े हाथ, आयुक्त संग नागरिकों ने मिलकर किया जंगल क्लीन- स्वच्छता ही सेवारिसालीरजत जयंती व स्वच्छता ही सेवा अभियान के नवें दिन नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र के तालपुरी ए ब्लाक स्थित क्लब हाऊस उद्यान की सफाई की गई। क्षेत्रीय नागरिकों ने उद्यान में श्रमदान किया। आयुक्त मोनिका वर्मा के मार्गदर्शन में चल रहे स्वच्छता अभियान में नागरिक उद्यान में गंदगी नहीं फैलाने का संकल्प भी लिया। इसी पखवाड़े में नगर पालिक निगम रिसाली ने क्षेत्र के सभी उद्यानों की सफाई करने की कार्य योजना तैयारी की है। इसी के तहत गुरूवार को जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और नागरिकों ने एक साथ तालपुरी ए ब्लाक क्लब हाऊस और निकट के उद्यान की सफाई करने हाथ बढ़ाया। इस उद्यान में जंगली घास और झाड़िया उग आई थी। निगम कर्मचारियों ने घास कटर से जंगली घास की सफाई की।

    वहीं नागरिकों ने खरपतवार को उखाड़कर बाहर किया। इस अवसर पर पार्षद सविता ढवस, नेताप्रतिपक्ष, शैलेन्द्र साहू, पार्षद माया यादव, शीला नारखेड़े, मण्डल अध्यक्ष अनुपम साहू, अजीत चैधरी, कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे, उप अभियंता जयंत शर्मा, रेवती रमन, गोपाल सिन्हा, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी अमित चंद्राकर समेत विभाग प्रमुख उपस्थित थे।गंदगी फैलाने पर लगेगा जुर्मानासफाई निगम कर्मचारियों ने पहले किया। इसके बाद सुबह 10 बजे कर्मचारी और नागरिक उद्यान पहुंचे। आयुक्त ने निर्देश दिए है कि उद्यान को उजाड़ बनाने और गंदगी फैलाने वालों से जुर्माना वसूल किया जाए। पार्षद एवं नागरिकों ने शहर को साफ रखने संकल्प लिया।———————————————————–

    ]]>
    https://shivrajtimes.com/blog/854/feed/ 0
    शिवराज टाइम्स:भिलाई न्यूज़ # बाइक चलाते समय हेलमेट ⛑️ अपनी बेशकीमती जीवन को बचाने हेतु अवश्य लगाए 💥अमिताभ भट्टाचार्य_ https://shivrajtimes.com/blog/833/ https://shivrajtimes.com/blog/833/#respond Sat, 20 Sep 2025 23:24:52 +0000 https://shivrajtimes.com/?p=833 *बाइक चलाते समय हेलमेट ⛑ अपनी बेशकीमती जीवन को बचाने हेतु अवश्य लगाए* – _अमिताभ भट्टाचार्य_ भिलाई , जैसा कि भिलाई दुर्ग शहर में विगत कई दिनों से ट्रैफिक पुलिस का जागरूकता अभियान ” *नो हेलमेट ⛑ नो पेट्रोल* ” चल रहा है जो कि खासकर युवाओं एवं नागरिकों के जन हित हेतु किया जा रहा है वह बेहद जरूरी, सराहनीय है और सार्थक भी साबित होता दिख रहा है !हालांकि कुछ पेट्रोल पंप कर्मचारी एव पेट्रोल के ग्राहक वाहन चालक भी इसे हल्के में ले रहे थे , परन्तु प्रशासन कि पुनः शक्ति एव पेट्रोल पंप मालिकों को दिए गए शक्त निर्देशों के बाद अब लापरवाही कम होती, और लोगों में जागरूकता दिख रही है !अमिताभ भट्टाचार्य ने अपनी आप बीती बताते हुए खासकर युवाओं का ध्यानाकर्षण करते हुए कहा कि सन 2006 में उनका जबरदस्त रोड एक्सीडेंट हुआ था , और आज उनके जीवित होने का सिर्फ और सिर्फ एक ही कारण है कि उन्होंने उस समय *हेलमेट* ⛑ पहन रखा था , इस वजह से उनका जीवन बच गया , हाथ में चोट आई थी , उसमें काफी सुधार है ! जबसे उनका यह वाकया हुआ था , उसके बाद सम्हलते ही उन्होंने स्कूलों ,कालेजों में जाकर युवाओं को ट्रैफिक जागरूकता का पाठ पढ़ाना आरंभ किया , और सोशल मीडिया के माध्यम से भी समय समय पर युवाओं को हेलमेट ⛑ पहन कर बाइक चलाने हेतु जागरूक करते रहते है !उनका कहना है कि आप उस मां का हाल पूछे या देखे , जिन्होंने अपने जीवित रहते , अपने जवान बेटे को सिर्फ और सिर्फ हेलमेट ⛑ नहीं पहनने से होने वाले रोड एक्सीडेंट में खोया है वह मां अपने जीते जी उस बात को कभी भूल नहीं पाई , वह दुख सबसे बड़ा है उन्होंने कहा कि जाने वाला तो छोटी सी गलती कर चले जाते है परन्तु उसका विलाप और दुःख घर वालों को खासकर उस मां को जिसने उन्हें जन्म दिया सारा जीवन उठाना पड़ता है !अमिताभ ने आगे कहा कि युवाओं को , आम जनता को ट्रैफिक के सभी नियमो का सदैव पालन करना चाहिए साथ ही साथ औरों को भी इस हेतु प्रेरित करना चाहिए, उन्होंने लोगो से आह्वाहन करते हुए कहा कि प्रशासन के द्वारा लगातार हेलमेट ⛑ अभियान को सार्थक बना कर उनका सहयोग अपनी एवं अपने परिवार की खातिर अवश्य करे !उन्होंने चर्चा में कहा कि मै भिलाई आई आई टी से दरख्वास्त करना चाहता हूं कि जल्द ही ऐसे टेक्नीक को ऑटोमोबाइल सेक्टर हेतु लेकर आए,जिससे हेलमेट ⛑ लगाने पर ही बाइक चालू हो , जिससे भिलाई का नाम भी दुनिया में जाना जाएगा , और लाखों लोगों कि जान बचाई जा सकेगी !वे लगातार प्रशासन के साथ कंधा से कंधा मिलाकर लोगों को हेलमेट कि अहमियत को समझाने में लगे है !अमिताभ भट्टाचार्य समाजसेवी राधिका नगर भिलाई मो न 9109833227

    ]]>
    https://shivrajtimes.com/blog/833/feed/ 0