एक शाम श्रमिकों के नाम कार्यक्रम का आयोजन गोविंद होटल कुरूद रोड कोहका में 5 में को संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश के ठेकेदारों, राजमिस्त्रियों एवं मजदूर साथियों का सम्मान किया गया. इस कार्यक्रम में सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू का सम्मान मृत्युंजय भगत प्रदेश (कोषाध्यक्ष) के द्वारा किया गया.

इंद्रजीत सिंह छोटू ने श्रमिक वीरों का सम्मान किया. मृत्युंजय भगत ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि हमारे इस वर्ग को सबसे पिछला वर्ग का मान कर हमें छोड़ दिया जाता है. हमारे लिए मजदूर दिवस एक गौरव का दिन होना चाहिए. मजदूर दिवस हमारे लिए गौरव का विषय होना चाहिए, क्योंकि यही वर्ग है जो सभी प्रकार के निर्माण में सहायक होता है.


इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गिरवर बंटी साहू ( सभापति ननि भिलाई), योगेश्वर सोनी, भाजपा नेता विजय जायसवाल, ओम प्रकाश राजपूत,अध्यक्ष ( प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), छत्तीसगढ़ प्रदेश ठेकेदार राजमिस्त्री मजदूर कल्याण संघ के प्रमुख पदाधिकारी अशोक पटेल, सागर मोगरा, तिलक देवांगन, जमुना प्रसाद राजवाड़े, ईश्वर साहू हरेराम सिन्हा, तिलक यादव, कपिल नाथ योगी शाहिद बड़ी संख्या में राज मिस्त्री ठेकेदार एवं मजदूर साथी उपस्थित थे उपस्थित थे.

