Thursday, March 26, 2026
23.1 C
Delhi
Thursday, March 26, 2026
spot_img
Homeज्ञापनशिवराज टाइम्स : भिलाई न्यूज़ # निगम भिलाई के आयुक्त व मुख्य...

शिवराज टाइम्स : भिलाई न्यूज़ # निगम भिलाई के आयुक्त व मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल पद से हटाने की मांग “आप” ने जनदर्शन में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 🌐 जसप्रीत सिंह

भिलाई नगर निगम आयुक्त व निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल पद से हटाने की मांग; आम आदमी पार्टी ने जनदर्शन में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग/भिलाई | 02 फरवरी 2026

आम आदमी पार्टी के भिलाई नेता जसप्रीत सिंह ने आज जिला कलेक्टर जनदर्शन में उपस्थित होकर भिलाई नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने वर्तमान नगर निगम आयुक्त और मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी पर संगठित भ्रष्टाचार और प्रशासनिक तानाशाही का आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करने की मांग की है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया
शिकायत के प्रमुख बिंदु:
अधिकारियों के संरक्षण में घोटाला: नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग और निर्माण कार्यों में भारी आर्थिक अनियमितताएं हो रही हैं, जिसे वर्तमान आयुक्त और मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी का संरक्षण प्राप्त है।
साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ का अंदेशा: जसप्रीत सिंह ने मांग की है कि निष्पक्ष जांच हेतु इन अधिकारियों को हटाया जाए, अन्यथा ये अपने पद का दुरुपयोग कर साक्ष्यों और वित्तीय अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं।
अवैध प्लॉटिंग का गंभीर आरोप : भिलाई में भू-माफियाओं के साथ मिलकर चल रहे अवैध प्लॉटिंग के खेल में आयुक्त की भूमिका की भी जांच की मांग की गई है।
RTI और शिकायतों की अनदेखी : सूचना के अधिकार (RTI) के तहत मांगी गई जानकारियों को भ्रष्टाचार छुपाने के उद्देश्य से दबाया जा रहा है और पिछली शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
प्रशासनिक मांग:
प्रार्थी ने कलेक्टर महोदय से शासन स्तर पर एक ‘स्वतंत्र उच्च स्तरीय जांच दल’ गठित करने का निवेदन किया है जो पिछले वर्षों के निविदाओं (Tenders) और वित्तीय दस्तावेजों की सूक्ष्मता से जांच करे। जसप्रीत सिंह ने कहा कि वे जांच में सहयोग हेतु सभी आवश्यक साक्ष्य और दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए तैयार हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular