Monday, May 11, 2026
35.1 C
Delhi
Monday, May 11, 2026
spot_img
Homeसामाजिक खबरेंशिवराज टाइम्स:भिलाई न्यूज़ # कंवर समाज सेवा समिति ने वार्षिक मिलन समारोह...

शिवराज टाइम्स:भिलाई न्यूज़ # कंवर समाज सेवा समिति ने वार्षिक मिलन समारोह आशीष नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया

कंवर समाज भिलाई – दुर्ग का वार्षिक मिलन समारोह कंवर समाज सेवा समिति भिलाई- दुर्ग द्वारा वार्षिक मिलन समारोह दिनांक 01/02 /2026 को आशीष नगर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विविधताओं से भरे इस आयोजन में बच्चों द्वारा ड्राइंग, पेंटिंग, रंगोली, गीत ,कविता, एवं खेलकूद का आयोजन किया गया , जिसमें समाज के माताएं एवं बहने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।

बच्चों का रिकॉर्डिंग डांस की नैनाभीराम प्रस्तुति ने आयोजन के मुख्य अतिथि विधायक श्री ललित चंद्राकर जी, विशिष्ट अतिथि श्री हरिवंश मिरी जी एसडीएम दुर्ग, ह्यूमन दीवान जी ,एवं साथ-साथ पूरे जन समूह का मन मोह लिया ।कार्यक्रम में अध्यक्ष आर. के. जय सिंधु जी के स्वागत भाषण पश्चात सलाहकार एवं संरक्षक श्री देवेंद्र दीवान जी ने मांग पत्र वाचन कर कंवर भवन में बाहर से आने वाले विद्यार्थियों के लिए द्वितीय तल निर्माण के लिए अवगत कराया ।जिसके प्रतिक्रिया में महोदय जी ने हर संभव मदद की अपील की ।कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में अधिकारी पद में चयनित बच्चों के परिचय के साथ-साथ अपने परिश्रम एवं अनुभवो का दिशा निर्देश दिया।युवक -युवती परिचय के साथ -साथ दसवीं ,बारहवीं एवं उच्च उच्च शिक्षा में चयनित बच्चों और सेवानिवृत्ति सदस्यों को सम्मानितभी किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular