Monday, May 11, 2026
33.1 C
Delhi
Monday, May 11, 2026
spot_img
Homeधार्मिक खबरेंशिवराज टाइम्स : भिलाई न्यूज़ # श्री किल्ला मंदिर मे गुप्त नवरात्रि...

शिवराज टाइम्स : भिलाई न्यूज़ # श्री किल्ला मंदिर मे गुप्त नवरात्रि नवमी के अवसर पर देवी सहस्रनाम , हवन पूर्णाहुति, कन्याभोज का आयोजन और आध्यात्मिक पूजन संपन्न

अति प्राचीन सिद्ध पीठ श्री किल्ला मंदिर तमेर पारा दुर्ग में आज गुप्त नवरात्रि नवमी के अवसर पर देवी सहस्रनाम , हवन पूर्णाहुति, कन्याभोज का आयोजन और आध्यात्मिक पूजन किया गया । प्राचीन सिद्ध पीठ श्री किल्ला मंदिर में स्वयंभू हनुमान जी के दरबार में गुप्त नवरात्रि में प्रथम दिन से मंदिर के पुजारी श्री मयंक शर्मा जी के द्वारा श्री मद देवी भागवत कथा का आयोजन तथा प्रति दिन सुबह 9 से 11 बजे तक हवन तथा शाम को आरती पश्चात प्रसाद वितरण किया गया । गुप्त नवरात्रि के अवसर पर प्रतिदिन विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया जिसमें शहर के विभिन्न स्थलों के भक्त गण शामिल हो कर भजन पूजन का लाभ उठाया । मुख्य जजमान श्री शेष नारायण ताम्रकार और उनके पत्नी श्री मति कामिनी ताम्रकार के द्वारा गुप्त नवरात्रि के पूरे नव दिन देवी दुर्गा का आध्यात्मिक पूजन और विशेष अनुष्ठान के साथ साथ प्रतिदिन हवन में भी पूरे परिवार के साथ शमिल हुए ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular