Monday, May 18, 2026
36.1 C
Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_img
Homeधार्मिक खबरेंशिवराज टाइम्स: भिलाई न्यूज़ # नवमी के शुभ अवसर पर श्री किल्ला...

शिवराज टाइम्स: भिलाई न्यूज़ # नवमी के शुभ अवसर पर श्री किल्ला मंदिर प्रांगण में जोत जवारा विसर्जन

🙏🚩🙏 जय माता दी 🙏🚩🙏 अति प्राचीन सिद्ध पीठ श्री किल्ला मंदिर में चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर दिनांक 26/08/2026 दिन गुरुवार को अष्टमी के शुभ अवसर पर सुबह 10 बजे हवन , पूर्णाहुति हुई तत्पश्चात ओ कन्या पूजन का कार्यक्रम उत्साह और धार्मिक परम्परा अनुसार हुआ , दिनांक 27/03/2026 दिन शुक्रवार नवमी के शुभ अवसर पर श्री किल्ला मंदिर प्रांगण में जोत जावरा विसर्जन महिला भक्त गणों के द्वारा सम्पन्न किया गया ,

तत्पश्चात श्री किल्ला मंदिर के षटकोणीय गर्भ गृह में विराजित भगवान लक्ष्मी नारायण के समक्ष राम नवमी महोत्सव रामायण पाठ करके महाआरती तथा महाभोग करके हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में दुर्ग शहर के धार्मिक श्रद्धालुगण के साथ साथ श्री किल्ला मंदिर लोक न्यास, दुर्ग के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। श्री किल्ला मंदिर लोक न्यास के तरफ से सभी श्रद्धालुगण को रामनवमी की विशेष शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए चैत्र नवरात्रि और रामनवमी में आए समस्त श्रद्धालुगण को साधुवाद एवं भविष्य के समस्त धार्मिक त्यौहार एवं निर्माण में सहयोग करने की अपील प्रेषित किए हैं । 🙏🚩जय श्री राम 🙏🚩

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular