Thursday, April 16, 2026
24.1 C
Delhi
Thursday, April 16, 2026
spot_img
Homeपुलिस विभागशिवराज टाइम्स : भिलाई न्यूज़ # दुर्ग SSP श्री विजय अग्रवाल ने...

शिवराज टाइम्स : भिलाई न्यूज़ # दुर्ग SSP श्री विजय अग्रवाल ने शस्त्रों की विधि-विधान से पूजा कर सुख-शांति की कामना की,आयोजित शस्त्र पूजन में किया गया हर्ष फायर

जिला दुर्ग
दिनांक 2/10/2025

  • विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाईन में की गई शस्त्र पूजन
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग श्री विजय अग्रवाल ने शस्त्रों की विधि-विधान से पूजा कर सुख-शांति की कामना की
  • आयोजित शस्त्र पूजन में किया गया हर्ष फायर

दिनांक-02.10.2025 को पुलिस लाईन प्रशासनिक भवन स्थित उद्यान में विजयादशमी (दशहरा) के अवसर पर शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। शस्त्र पूजन में श्री विजय अग्रवाल, भा.पु.से. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला-दुर्ग द्वारा माता दुर्गा जी की पूजा एवं शस्त्रों की पूजा मंत्र उच्चारण के साथ की गई। पुलिस के आला अफसरों से लेकर सिपाहियों तक शस्त्र पूजा में हिस्सा लेकर शस्त्रों की पूजा कर माता से आशीर्वाद लिया। दशहरा के दिन पुलिस लाईन, दुर्ग में शस्त्र पूजा के लिए विशेष इंतजाम किया गया था। शस्त्र पूजा में मॉं भवानी का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है ताकि बुराई का अंत कर अच्छाई पर जीत प्राप्त की जा सके। पूजा की परंपरा विधि विधान से संपन्न होने के बाद पुलिस अधिकारियों के द्वारा हर्ष फायरिंग की गई। समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को विजयादशमी की शुभकामनाए दी गई, तत्पश्चात् पुलिस लाईन, दुर्ग के प्रशासनिक भवन स्थित उद्यान में वाहनों की भी पूजा की गई।


इस कार्यक्रम में श्री सुखनंदन राठौर, रापुसे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (शहर) जिला दुर्ग, श्री अभिषेक झा, रापुसे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला-दुर्ग, श्री हर्षित मेहर, भापुसे. नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग जिला दुर्ग, श्री सत्यप्रकाश तिवारी, रापुसे. नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाईनगर, जिला दुर्ग, श्री हेमप्रकाश नायक, रापुसे. नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी, श्री चन्द्रप्रकाश तिवारी, रापुसे. उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) जिला दुर्ग, श्री विनेाद मिन्ज, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जिला दुर्ग, श्री नीलकंठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक, दुर्ग, निरीक्षक पुष्पेन्द्र भट्ट, यातायात, निरीक्षक केशवराम कोशले, थाना प्रभारी मोहन नगर, निरीक्षक तापेश्वर नेताम, थाना प्रभारी, दुर्ग निरीक्षक राजकुमार लहरे, थाना प्रभारी पद्म्नाभपुर, उप निरीक्षक खगेन्द्र पठारे, चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा, उप निरीक्षक (एमटी) जगदीश राम भगत, प्रभारी वाहन शाखा, दुर्ग, सउनि.श्री पुरूषोत्तम यादव, रक्षित केन्द्र, दुर्ग एवं रक्षित केन्द्र, दुर्ग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular